एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फंटा, इंस्पेक्टर की मौत, सिपाही घायल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हुआ हादसा सहारनपुर के गंगोह थाने में तैनात थे इंस्पेक्टर।
करहल (मैनपुरी), संसू। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तेज रफ्तार से दौड़ती कार का टायर अचानक फंट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सहारनपुर के इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।
सहारनपुर के थाना गंगोह में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह अपने साथी सिपाही नीरज व बलराम के साथ सरकारी काम से इलाहाबाद जा रहे थे। कार को सिपाही बलराम चला रहा था। सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना करहल क्षेत्र अंतर्गत कार का टायर अचानक फंट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सैफई पहुंचाया, जहां इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह की मौत हो गई। दोनों सिपाहियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर सीमा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। करहल व सिरसागंज पुलिस घटना स्थल को एक-दूसरे के क्षेत्र में बता रही थी। दोपहर को घटना स्थल करहल क्षेत्र में होने की बात सामने आई। सूचना पर सहारनपुर पुलिस ने यहां आकर मामले की जानकारी की। टेंपो पलटा, डेढ़ दर्जन घायल
सोमवार सुबह शहर में फूलबाग के पास जा रहा टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। सभी को चोटे आई हैं। टेंपो में डेढ़ दर्जन यात्री थे। वहीं मामूली रूप से घायल माया देवी पत्नी रामतीर्थ निवासी कस्बा भोगांव, लालू पुत्र छोटे निवासी मेरापुर गुजराती एलाऊ, कालीचरन पुत्र परशुराम, गीता पत्नी करन पाल व शीला देवी हरभान सिंह निवासीगण जोगपुर भोगांव, शीला देवी पत्नी श्याम प्रकाश निवासी कस्बा बरनाहल, सुघर सिंह पुत्र रामप्रकाश निवासी निजामपुर भोगांव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।