ऊर्जा का संचार करता है भगवा ध्वज
आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों को दिया ज्ञान।
भोगांव, मैनपुरी : कर्तव्य पारायणता और त्याग की भावना से संघ के स्वयंसेवकों को अलग पहचान मिलती है। भगवा ध्वज को गुरु मानकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा देश के हित में काम किया है। राष्ट्र प्रेम की भावना स्वयं सेवकों की सबसे बड़ी धरोहर है।
ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख सतीश कुमार ने नगर के केएल इंटरनेशनल एकेडमी में चल में प्राथमिक शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों से बौद्धिक सत्र में कहीं। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयं सेवक का आचरण सबसे अलग होता है। अनुशासन और देश प्रेम की भावना से परिपूर्ण स्वयं सेवक हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। भगवा ध्वज को प्रणाम कर स्वयंसेवकों में ऊर्जा का संचार होता है। विभाग प्रचार प्रमुख दुर्गेश चतुर्वेदी ने चक्रीय बैठक में स्वयंसेवकों को उनके दायित्व बताकर वर्तमान की समस्याओं पर चर्चा की। सुबह के सत्र में स्वयंसेवकों ने शारीरिक क्रियाओं का अभ्यास किया। दोपहर में बौद्धिक सत्र से पहले आपस में चर्चा कर विभिन्न मुद्दों पर ¨चतन किया। जिला प्रचारक अनुराग, महेंद्र ¨सह शाक्य, मथुरा प्रसाद, गुरुदत्त तिवारी, निशांत, हरगो¨वद ¨सह, अभिषेक पांडेय, पंकज पांडेय, चंद्रप्रकाश, रतन, अवधेश गुप्ता, राहुल, दिनेश पाठक, आशुतोष पांडेय, अनमोल कुमार, तारेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।