Move to Jagran APP

घर में पड़ी मिली रिक्शा चालक की लाश, पुलिस बता रही हादसा

दोस्त के साथ पी थी शराब परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप नहीं दी तहरीर पुलिस बता रही हादसा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 09:37 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 09:37 PM (IST)
घर में पड़ी मिली रिक्शा चालक की लाश, पुलिस बता रही हादसा

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। ई रिक्शा चालक का शव घर में पड़ा मिला। शरीर पर करंट लगने के निशान थे। पास ही में बिजली बोर्ड की जुड़ी केबिल पड़ी हुई थी। परिजन घटना को हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस हादसा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण करंट लगना आया है। मुहल्ले के लोग अलग-अलग प्रकार के कयास लगा रहे हैं।

loksabha election banner

शहर के मुहल्ला पुरोहिताना निवासी विनोद कश्यप (30) की मुहल्ले के ही एक युवक से गहरी दोस्ती थी। दोस्त रोजाना कई बार उनकी गैर मौजूदगी में भी घर आता-जाता था। शनिवार रात 10 बजे तक दोनों दोस्त मकान की छत पर शराब पीते देखे गए थे। रात दो बजे उनकी पत्नी लघुशंका के लिए उठी तो विनोद का शव जीने के पास पड़ा देख वह चीख उठीं। मुहल्ले के लोग आ गए। पास ही बिजली के बोर्ड से एक केबिल जुड़ी हुई थी। केबिल के दूसरे सिरे के तार नंगे थे। रात में ही पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की।

विनोद कश्यप के अन्य भाई दूसरे मकान में रहते हैं। जानकारी मिलने पर वे भी आ गए। विनोद की पत्नी ने बताया कि विनोद रात को मकान की छत पर सोते थे। वह बच्चों के साथ कमरे में सोती है। विनोद नीचे कैसे आए, उसे जानकारी नहीं है। वहीं परिजनों का कहना है कि विनोद के दोस्त ने योजनाबद्ध ढंग से पहले विनोद को शराब पिलाकर अचेत किया और फिर करंट लगाकर हत्या कर दी है। हालांकि, आरोप को लेकर कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। वहीं घटना के बाद से विनोद का दोस्त फरार है। पुलिस ने उसे काफी तलाशा, लेकिन पता नहीं चला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनोद की मौत का कारण करंट लगना बताया गया है। शरीर पर करंट के तीन घाव के अलावा अन्य कोई चोट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि अगर विनोद की हत्या की जाती तो उसके शरीर पर चोटों के निशान होने चाहिए। कोई भी व्यक्ति करंट लगने की दशा में बचने की कोशिश करता है। परिजन पुलिस की इस दलील से सहमत नहीं है। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.