तिरंगा से सजे बाजार, हर ओर देशभक्ति का ज्वार
मैनपुरी जासं। गणतंत्र के पर्व पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होने के लिए बाजार में खास सामग्री सजी तो खरीददार भी खूब आए। दुकानों पर एक रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक के झंड़े मौजूद हैं। दीवालों पर लगाने को तिरंगा लटकन है तो दरवाजों पर सजाने के लिए तिरंगा बंदनवार भी बिक्री के लिए मौजूद था। राष्ट्रभक्ति के इस सामान पर महंगाई का कोई असर नहीं है।
जासं मैनपुरी: गणतंत्र के पर्व पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होने के लिए बाजार में खास सामग्री सजाई गई। आकर्षक सामग्री देख खरीदार भी खूब आए। एक रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक में तिरंगा झंडा खूब बिका। दीवारों पर लगाने के लिए तिरंगा लटकन और दरवाजों पर सजाने के लिए तिरंगा बंदनवार भी आकर्षक रहे। राष्ट्रभक्ति के इस सामान पर महंगाई का कोई असर नहीं है।
रविवार को 26 जनवरी है। इसे उल्सास से मनाने के लिए इस बार बाजार में खास तिरंगा रंगों से रंगी सामग्री दुकानों पर सजी है। दुकानों पर तिरंगा झंडों के साथ दूसरी सामग्री भी ग्राहकों को लुभा रही है। यहां हाथ से लेकर सिर ढकने को मौजूद सामग्री तिरंगा के रंग से सजी हुई है। शहर के बजाजा बाजार में तिरंगा और ऐसा सामान बेचने वाले थोक दुकानदार संजय गुप्ता ने बताया कि इस बार ऐसी सामग्री को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। वैसे इस बार देशभक्ति के जश्न को और महकाने वाले सामान पर महंगाई का कोई असर नहीं है। इस बार भी रेट गत साल के मुकाबले ही हैं।
यह होगा जश्न का सामान
26 जनवरी को शरीर पर सजाने के लिए इस बार बाजार में खास सामग्री आई है। पमपम तिरंगा के अलावा तिरंगा बैलून, तिरंगा रिग, तिरंगा लटकन, तिरंगा बैंड, तिरंगा भौपू, तिरंगा बाइक स्टैंड, मेज स्टैंड के अलावा छोटा बैज और स्टीकर तिरंगा, तिरंगा माथा पट्टी, आइकार्ड, आइकार्ड स्टीकर, गले की तिरंगा पट्टी, तिरंगा बैलून, टी शर्ट, तिरंगा रिबन, तिरंगा बंदनवार, रबड़ बैंड, हेयर बैंड, तिरंगा फूलों की लडी, कैप, बैज और पट्टी के अलावा दूसरे सामान भी दुकानों पर सजे हैं। संजय गुप्ता का कहना है कि कागज और कपड़े के झंडे भी यहां बिक्री को आए हैं। ऐसे सामान की कीमत एक रुपये से तीन सौ रुपये तक हैं।
स्टेडियम से क्रॉस कंट्री रेस
गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन शहर के पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से होगा। उप क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान ने बताया कि क्रास कंट्री रेस की शुरूआत सुबह नौ बजे होगी। यह स्टेडियम से शुरू होकर सिधिया तिराहे से ब्रह्मदेव मंदिर तक जाकर वापस स्टेडियम में समाप्त होगी। उन्होंने धावकों से 26 जनवरी की सुबह आठ तक पंजीकरण कराने को कहा है।