सौतेले पिता ने किया बालिका से दुष्कर्म
मैनपुरी, अजीतगंज: बिन मां की पांच साल की बच्ची से उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। छह दिन तक
मैनपुरी, अजीतगंज: बिन मां की पांच साल की बच्ची से उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। छह दिन तक बालिका की हालत खराब रही और वह घर के अंदर ही कैद रही। पड़ोसियों ने उसकी हालत देखी तो पुलिस को सूचना दी। एलाऊ क्षेत्र के एक गांव के युवक ने गुजरात की एक महिला से दो साल पहले शादी की थी। महिला की पहले पति से दो बेटियां थीं। एक बेटी पांच साल की है और दूसरी तीन साल की। एक साल पहले बीमारी के चलते महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सौतेला पिता ही बेटियों की देखभाल करने लगा। छह दिनों से बड़ी बच्ची घर से बाहर नहीं निकल रही थी। पड़ोसियों को ¨चता हुई और उससे मिलने घर पहुंचे। लेकिन पिता ने उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया। इस पर मंगलवार को मुहल्ले के लोग जबरन घर में घुस गए। यहां बालिका बिस्तर पर पड़ी थी। उसने लोगों को बताया कि छह दिन पहले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिलाओं ने जांच की, तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। ये देख पिता मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की रिपोर्ट मुहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष एलाऊ रमाकर ¨सह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।