Move to Jagran APP

सिया को ब्याहने चले रघुराई, बजती रही बधाई

रामलीला महोत्सव के तहत मैनपुर में शुक्रिवार को भगवान श्श्री राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में एक सैकड़ा से ज्यादा झांकियां शामिल हुईं। बैंडबाजों की धुन पर भी श्रद्धालु झूमते नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 12:00 AM (IST)
सिया को ब्याहने चले रघुराई, बजती रही बधाई

मैनपुरी : सिया को ब्याहने चले रघुराई..। श्रीराम की शुक्रवार को बरात निकली तो पूरा शहर बराती बन गया। बधाई गीतों और वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ जनकपुरी के लिए रवाना हुई बरात का पूरे शहर में स्वागत किया गया। छतों से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालु भगवान श्रीराम की मनमोहक छवि को नैनों में उतारने को आतुर दिखे।

loksabha election banner

किला के नजदीक स्थित शिव मंदिर पर भगवान श्रीराम के स्वरूप ने अपने भाइयों के साथ पहले भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। पं. शील नामाचार्य एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने भगवान राम के साथ भाइयों व कमेटी के सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन व मंत्रोच्चारण किया। रीति-रिवाजों के साथ पूजन कर श्रीराम जनक नंदिनी को ब्याहने के लिए रथ पर सवार हुए।

आकर्षक रोशनी और फूलों से सुसज्जित रथ पर सवार रघुराई की छटा देखते ही बन रही थी। बैंड-बाजों के साथ बरात शिवमंदिर से जनकपुरी के लिए रवाना हुई। शहर के मदार दरवाजा पहुंचते ही बरात का जोरदार स्वागत किया गया। आगे-आगे बैंड बाजा और पीछे बराती। बीच में रथों पर सवार श्रीराम और लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न। मदार दरवाजा से लाल मठिया, रायजादा रोड, कृष्णा टाकीज होते हुए बरात बड़ा चौराहा पहुंची।

यहां कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री और पूर्व विधायक अशोक चौहान ने भगवान राम की आरती उतारकर पूजन किया। देर रात बरात सिटी पोस्ट आफिस, क्रिश्चियन तिराहा पहुंची। यहां आयोजन समिति के लोगों ने बरात को जनकपुरी तक पहुंचाया। प्रवेश द्वार पर आयोजन समिति के लोगों ने राजा जनक के साथ भगवान श्रीराम का अभिषेक कर पूजन किया। जिन रास्तों से बरात गुजरी, वहां छतों पर सवार महिलाओं और पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर जय श्रीराम का उद्घोष किया। लगभग डेढ़ सैकड़ा झांकियों ने बरात की शोभा बढ़ाई। ये रहे मौजूद

सदर विधायक राजू यादव, सुरेश चंद्र बंसल, घनश्यामदास गुप्ता, रमेश चंद्र सर्राफ, वीर ¨सह भदौरिया, अशोक गुप्ता, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नरेंद्र ¨सह राठौर, साधना गुप्ता, पवन अग्रवाल, डॉ. राकेश गुप्ता, भगवान दयाल, सब्बन बाबा, संजय जैन, डॉ. राममोहन, प्रेममित्र लूथरा, डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, अनुपम गुप्ता, अभिषेक तोमर, सर्वेश गुप्ता, वरुण खंडेलवाल, केके गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

ऐतिहासिक राम बरात की राह में कोई व्यवधान न पडे़, इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध कराए गए थे। चारों सीओ के अलावा 170 सिपाहियों को सुरक्षा की कमान सौंपी गई थी। छह एसएचओ के अलावा महिला पुलिस की टीम व दमकल कर्मियों को भी तैनात किया। शहर के आगरा रोड, करहल चौराहा, क्रश्चियन तिराहा और मदार दरवाजा की ओर से बरात वाले रूट पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर आवाजाही को डायवर्ट कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.