बाइक रैली के सहारे लोकसभा चुनाव की तैयारी
भाजपा ने निकाली कमल संदेश बाइक रैली, किया शहर का भ्रमण, प्रदेश महामंत्री के निशाने पर रहे राहुल और मुलायम।
मैनपुरी, जागरण संवाददाता : भाजपा के पद्रेश महामंत्री गो¨वद नारायण शुक्ल ने कहा कि यह रैली सपा के गढ़ को ध्वस्त करने का आगाज है। सूबे में जो गुंडाराज फैला था, योगी सरकार ने उसका खात्मा कर भयमुक्त समाज की स्थापना कराई है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी राफेल डील को विवादित बताते हैं, लेकिन उन्हें कौन समझाए कि असली घोटालेबाजों के मुखिया वे खुद हैं। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ¨सह को मोहरा बनाया और पर्दे के पीछे से राहुल गांधी घोटालों का खेल खेलते रहे।
वह शनिवार को शहर के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली को संबोधित कर रहे थे। ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि बाइक रैली के जरिए जो आगाज हुआ है उसका अंजाम भी दूरगामी होगा। जनसभा को विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र ¨सह राठौर, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता, अशोक चौहान, राहुल भारतीय आदि ने भी संबोधित किया। ये रहे मौजूद: इस मौके पर चेयरमैन मनोरमा देवी, शिवओंकारनाथ पचौरी, सोमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप ¨सह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, मंजूषा चौहान, सरितकांत भाटिया, केके गुप्ता, अनुराग पांडेय, अर¨वद तोमर, प्रेमि¨सह शाक्य, अजयपाल ¨सह चौहान, बीना श्रीवास्तव, कलक्टर ¨सह राजपूत, सौरभ दुबे, धीरू राठौर, राजेश भदौरिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। इन रास्तों से गुजरी बाइक रैली: क्रिश्चियन तिराहा से शुरू हुई बाइक रैली कचहरी रोड, बस स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, संता-बसंता चौराहा, करहल चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, राधा रमन रोड, ईशन नदी तिराहा, कचहरी रोड, क्रिश्चियन तिराहा होते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।