Move to Jagran APP

बादलों से किसान और धुंध से शहर के वाशिंदे हैं परेशान

मैनपुरी जासं। रविवार सुबह आसमान पर बादलों ने घेरा डाला तो किसानों के चेहरों की रंगत उड़ने लगी। आलू बुआई और धान की कटाई में लगे किसान बादलों के इस रूप से परेशान हो गए। वहीं धुंध से भी नागरिकों की परेशानी का आलम बढ़ने लगा हैं। आंखों में जलन के साथ पानी आने की शिकायतें बढ़ने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:19 AM (IST)
बादलों से किसान और धुंध से शहर के वाशिंदे हैं परेशान
बादलों से किसान और धुंध से शहर के वाशिंदे हैं परेशान

जासं, मैनपुरी: रविवार सुबह आसमान पर बादलों ने घेरा डाला तो किसानों के चेहरों की रंगत उड़ने लगी। आलू बुआई और धान की कटाई में लगे किसान बादलों के इस रूप से परेशान हो गए। वहीं धुंध से भी नागरिकों की परेशानी का आलम बढ़ने लगा हैं। आंखों में जलन के साथ पानी आने की शिकायतें बढ़ने लगी है।

loksabha election banner

दीवाली के दूसरे दिन से आसमान पर बना धुंध का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बीते दो दिनों की अपेक्षा रविवार सुबह यह और अधिक नजर आई। ऐसा माहौल पूरे दिन बना रहा। इससे बच्चे-महिलाएं खासे परेशान दिखे।

बादलों ने बढ़ाई धुकधुकी-

रविवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाने लगे। इससे किसानों के चेहरों पर शिकन हो गई। आलू बुआई व धान कटाई में जुटे किसान परेशान दिखे। गांव कल्हौर के रामजीलाल का कहना था कि बारिश से धुंध भले ही दूर हो जाए, पर आलू किसानों को नुकसान हो सकता है।

जहरीली हुई जिले की हवा

जिले की हवा सुधरने के बजाय और खतरनाक हो गई। दिनभर स्मॉग छाया रहने से हवा जहरीली हो गई। शहर में कूड़ा और जिला के तमाम गांवों में धान की पराली जलाने के चलते हालात और बिगड़ गए। ऐसे मौसम में दमा के मरीज ही नहीं, बल्कि अनेक सेहतमंद लोग भी परेशान दिखे। पिछले पांच दिनों से हवा निरंतर खराब हो रही है। अस्पतालों और डाक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। किसी को आंखों में जलन तो किसी का गला खराब है। कोई सांस फूलने से परेशान है। अगर दो चार दिन और ऐसी ही जहरीली हवा रही तो बीमार व्यक्तियों की परेशानी और बढ़ सकती है। जिला अस्पताल के फीजीशियन डॉ. जगजीवन राम की सलाह है कि ऐसे वातावरण में इलाज से ज्यादा जरूरी सावधानी बरतना है। ये सावधानियां बरतें

- सुबह और शाम के समय टहलने से बचें

- कमरे में एग्जॉस्ट चलाएं।

- घर से बाहर निकलें तो मुंह पर रुमाल लगा लें।

- पेय पदार्थ ज्यादा लें, खासकर गर्म पेय पदार्थ।

- घरों की खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें।

- सांस के मरीज अपनी दवाएं समय से लें

- खुले में व्यायाम करने से भी बचें।

- तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें। धूमपान से बचें।

- घर से बाहर निकलें तो अच्छी क्वालिटी का मास्क लगाएं।

- कोई परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

- घर के आसपास कूड़ा-कचरा जल रहा हो तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.