गिहार कॉलोनी में पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार
शनिवार शाम छापामारी के दौरान पुलिस को दो घरों में शराब की भट्ठी संचालित होती मिली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 09:48 PM (IST)
मैनपुरी, जागरण संवाददाता। चुनाव के चलते पुलिस अवैध शराब धंधेखोरों के खिलाफ अभियान चला रही है। शनिवार शाम छापामारी के दौरान पुलिस को दो घरों में शराब की भट्ठी संचालित होती मिली। चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब बनाने के उपकरण, शराब व यूरिया बरामद हुई है। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि अवैध शराब में यूरिया मिलाकर जहरीला बना देते हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें