आज से जिलेभर के थानों में शुरू होंगी महिला हेल्प डेस्क
भोगांव संसू शुक्रवार से जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जाएगा।
भोगांव, संसू: शुक्रवार से जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जाएगा। ये डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष रूप से स्थापित की जा रही हैं, ताकि फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाली महिलाएं अपनी शिकायत को महिला पुलिसकर्मियों के समक्ष रख सकें।
महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए शासन लगातार प्रयासरत है। इसी को देखते हुए सभी थानों में महिला डेस्क स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इन डेक्स पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें। अब तक देखा गया है कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं पुरुष पुलिस कर्मियों के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाती थी। जिसके चलते सही कार्रवाई भी नहीं हो पाती थी।
शुक्रवार को जिले के सभी थानों में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जाएगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय थाना भोगांव और दन्नाहार में हेल्प डेस्क का शुभारंभ करेंगे। अन्य थानों में भी राजपत्रित अधिकारी और जन प्रतिनिधि की मौजूदगी हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जाएगा। इसे लेकर थाना भोगांव में तेजी से तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार को इंस्पेक्टर भोगांव पहुंप सिंह, आरआइ राजीव कुमार राय तैयारियां करते दिखाई दिए।