पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, एक गिरफ्तार
गैंगवार में मारे गए मजबूत ¨सह का भाई घर में चला रहा था अवैध असलहा फैक्ट्री।
किशनी, संवादसूत्र। गैंगवार में मारा गया मजबूत ¨सह का भाई छोटे लला अपने घर के अंदर ही अवैध शस्त्र फैक्ट्री चला रहा था। शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से शस्त्र व उपकरण बरामद हुए हैं।
थाना किशनी के गांव बरिहा निवासी मजबूत ¨सह शातिर अपराधी था। कई बार उसने पुलिस पर हमला भी किया था। लेकिन एक साल पहले गैंगवार में मारा गया। हमलावरों ने उसे गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। मजबूत ¨सह की हत्या के बाद पुलिस उस ओर से बेखबर हो गई थी। शनिवार शाम पुलिस को पता चला कि मजबूत ¨सह का भाई छोटे लला अपने घर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घर में तलाश्ी ली गई तो कई तमंचे, पौनिया व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर किशनी केके तिवारी ने बताया कि शस्त्र फैक्ट्री से जुड़े अन्य अपराधियों का भी पता लगाया जा रहा है।