्बिछवां पुलिस ने टेंपो चालक को मारपीट कर घायल किया
बिछवां संसू क्षेत्र के गांव हवेली निवासी कर्मवीर टेंपो चालक है।
बिछवां, संसू : क्षेत्र के गांव हवेली निवासी कर्मवीर टेंपो चालक है। रविवार रात करीब नौ बजे वह गांव अंजनी के पास जा रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने रोक लिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। टेंपो चालक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पकड़े आधा दर्जन जुआरी
बिछवां : क्षेत्र के गांव जसरऊ में जुआ का फड़ चलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। जुआ खेल रहे सोनू, अजीत, आशीष, अवधेश निवासीगण जसरऊ, शैलेष, आशीष निवासीगण मुहल्ला कटरा शहर मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। (संसू) युवक ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
कुरावली : क्षेत्र के गांव नगला झम्मन निवासी विवेक पुत्र रामदास ने शनिवार शाम घर में रखा कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। (संसू) देवरानी को मारपीट कर घायल किया
किशनी : क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी शशी पत्नी शिवकिशोर ने थाने में तहरीर दी है कि उसकी जेठानी सुशीला देवी आए दिन उसे परेशान करती है। रविवार को सुशीला देवी ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। (संसू) महिला को मारपीट कर घायल किया
किशनी : क्षेत्र के गांव चतुरीपुर निवासी आशा देवी का गांव के गुलशन और विनीता के साथ विवाद हो गया। इस दौरान गुलशन पक्ष ने आशा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। (संसू)
एक ही परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट
कुरावली : क्षेत्र के गांव तिमनपुर निवासी श्यामपाल शुक्रवार रात अपने घर पर था तभी गांव के रामपाल पक्ष ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए उनके पुत्र विकास, आकाश और पत्नी रतन कुमारी को भी मारापीटा। (संसू)