विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC PET 2026: परीक्षा का पहला चरण शुरू, यूपी रोडवेज बस और ट्रेन की विशेष व्यवस्था, मैनपुरी में 14352 अभ्यर्थी शामिल

By Veerbhan SinghEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 25 Oct 2026 09:01 AM (IST)

UPSSSC PET 2026: मैनपुरी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। 17 ...और पढ़ें

UPSSSC PET 2026: मैनपुरी शहर के आरसी कन्या इंटर कालेज केंद्र के बाहर प्रवेश की प्रतीक्षा में खड़े अभ्यर्थी। जागरण

UPSSSC PET 2026: मैनपुरी शहर के आरसी कन्या इंटर कालेज केंद्र के बाहर प्रवेश की प्रतीक्षा में खड़े अभ्यर्थी। जागरण

HighLights

  1. पीईटी परीक्षा मैनपुरी में 17 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आरंभ

  2. कुल 14352 अभ्यर्थी दोनों पालियों में परीक्षा देने पहुंचे

  3. रेलवे और रोडवेज ने अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए पहले चरण की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से आरंभ हो गई। पुलिस की निगरानी के बीच प्रवेशपत्र की जांच के बाद केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया गया। 17 केंद्र पर दोनों पाली में 14352 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
रविवार को दो पाली में पीईटी की परीक्षा का पहला चरण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे चलना है। पहले चरण के लिए सुबह आठ बजे से प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ करा दी गई।

पुलिस की निगरानी में जांच के बाद ही दिया जा रहा है अभ्यर्थियों को प्रवेश

हर केंद्र पर पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करने के बाद उन्हें दूसरे चरण की जांच के लिए भेजा गया। बायोमीट्रिक जांच की प्रक्रिया में सत्यापन के उपरांत ही कक्ष की ओर जाने की अनुमति दी गई। अनुचित सामग्री की जांच के लिए महिला अभ्यर्थियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

हर कक्ष में सीसी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में टीम के द्वारा सभी 17 केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।

केंद्रों के नाम व पंजीकृत अभ्यर्थी

  • अमन इंटरनेशनल स्कूल, 600
  • बीएनएल सीनियर सेकंडरी स्कूल, 408
  •  डीएवी इंटर कॉलेज, 312
  • डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकंडरी स्कूल, 600
  • राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड, 384
  • राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवी रोड, 360
  • आरसी कन्या इंटर कॉलेज, 480
  • आरसी डिग्री कॉलेज ब्लॉक-ए, 240
  • आरसी डिग्री कॉलेज ब्लॉक-बी, 240
  • नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, 384
  • नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव, 480
  • रासी ग्लोबल एकेडमी, 480
  • एसबीआरएल एकेडमी, 480
  • सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, 384
  • श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, 384
  • सेंट मेरीज स्कूल, 480
  • सुदिती ग्लोबल एकेडमी, 480

रेलवे के स्तर से की गई व्यवस्था

स्टेशन अधीक्षक मैनपुरी जंक्शन एचएस मीणा ने बताया कि शाम की पाली में स्टेशन से होकर दो पैसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। दोनों ट्रेन का आधा-आधा घंटे का ठहराव बढ़ा दिया गया है। यदि अभ्यर्थियों की संख्या में वृद्धि दिखती है तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाएगी। शिकोहाबाद से ट्रेन का प्रबंध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, झांसी पैसेंजर का भी होगा विस्तार

रोडवेज ने भी की है तैयारी

एआरएम मैनपुरी डिपो संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर में बसों के प्रबंध हैं। चालक-परिचालकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने के साथ कंट्रोल रूम चौबीस घंटे संचालित कराया जा रहा है। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार ही बसों को संबंधित रूट के लिए रवाना किया जाएगा।