जलभराव से जूझ रहे मुहल्ला अग्रवाल के वाशिंदे
वार्ड नंबर चार में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से घरों में घुस रहा गंदा पानी।
मैनपुरी : नगर पालिका का वार्ड नंबर चार, मुहल्ला अग्रवाल। पालिका प्रशासन की अनदेखी का शिकार है। जलभराव यहां की सबसे बड़ी समस्या है। जल निकासी के इंतजाम न होने के कारण बारिश और नालियों का पानी घरों के अंदर भर रहा है। क्षेत्र के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। कूड़ा निस्तारण के इंतजाम भी धड़ाम हैं। सड़कें डलावघर में तब्दील हो चुकी हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है जिम्मेदारों को कई बार समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगभग आठ हजार की आबादी वाले इस वार्ड में एक भी कूड़ादान नहीं है। सड़कों पर ही कचरा फेंका जा रहा है। दोपहर तक कूडे़ का उठान नहीं होता, चहुंओर गंदगी फैली रहती है। सड़कों की स्थिति खराब है। सीवर बना सबसे बड़ी मुसीबत:
सभासद तेज प्रताप ¨सह इस बात को कहते हैं कि सीवर लाइन को बिछाने में यहां मनमानी हुई है। निचले इलाकों में बिछाई गई लाइन में लेवल का ख्याल नहीं रखा गया। अभी तक सीवर चालू नहीं हुए हैं। अधूरी लाइन में ही लोगों के घरों के कनेक्शन मेनहोल से कर दिए गए हैं। बारिश के समय में मेनहोल में पानी का स्तर बढ़ने पर बैक फ्लो से लोगों को जूझना पड़ता है। गंदा पानी सीवर में जाने के बजाय घरों के अंदर भर रहा है। प्लॉट भरें तो दूर हो समस्या:
वार्ड में प्लॉट भी लोगों की समस्या का कारण बने हुए हैं। जलनिकासी के इंतजाम न होने से प्लॉट पानी से लबालब हो गए हैं। जिसकी वजह से मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है। सभासद का कहना है कि अगर लोग प्लॉटों में निर्माण कार्य करा लें तो थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। एक नजर में वार्ड:
आबादी - आठ हजार लगभग
लाइटें - सिर्फ सोलर लाइटें ही लगी हैं।
कूडे़दान : एक भी नहीं
सफाई कर्मचारी : 17, चाहिए : पांच