Move to Jagran APP

जयंती पर फिर याद आए पंडित दीनदयाल

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले भर में यादगार के तौर पर मनाई गई। विद्यालयों में जहां कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई, वहीं भाजपाइयों ने भी उन्हें नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 11:07 PM (IST)
जयंती पर फिर याद आए पंडित दीनदयाल
जयंती पर फिर याद आए पंडित दीनदयाल

जासं, मैनपुरी : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले भर में यादगार के तौर पर मनाई गई। विद्यालयों में जहां कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई, वहीं भाजपाइयों ने भी उन्हें नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

शहर के आगरा रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि भले ही हम अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हों, लेकिन भारतीय संस्कृति की समझ और सम्मान हमारा पहला कर्तव्य है। शिवओंकारनाथ पचौरी ने पं. उपाध्याय के संघर्ष की कहानी सुना बच्चों को प्रेरणा दी। चेयरमैन मनोरमा देवी ने भी विद्यार्थियों को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अतिथियों का मन मोहा। विद्यालय प्रबंध डॉ. सुशीलकांत उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर विनोद तिवारी, सुनील, ममता, प्रीती, रीता, प्रिया, दीपिका, मोनिका, नीरज, प्रदीप आदि मौजूद थे।

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शिविर कार्यालय पर माल्यार्पण कर पं. उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। युवाओं ने एक अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गौतम जिला संयोजक, सचिन, अनिल, अक्षय, जीतू, अक्षय आदि मौजूद थे। प्रत्येक बूथ पर भी जयंती मनाई गई। दीवानी परिसर में जिला विधि प्रकोष्ठ ने जयंती मनाई।

कुसमरा : भाजपाइयों ने चित्र पर माल्यार्पण कर पं. उपाध्याय को नमन किया। इस मौके पर प्रदीप तिवारी, विनय, आकाश, लालाराम, शिशुपाल, राजीव आदि मौजूद थे।

किशनी : कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुरेंद्र, शिवानु, रमाकांत आदि मौजूद थे।

करहल : नेहरु युवा केंद्र द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर कृष्णगोपाल, रश्मि, सोनू, लक्ष्मी, सोनम, अलका आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.