प्रतिमा विसर्जन को गया युवक नहर में डूबा, मौत
कुसमरा संसू दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करते समय एक युवक नहर में डूब गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:30 AM (IST)
कुसमरा, संसू : दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करते समय एक युवक नहर में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
क्षेत्र के गांव झबरा के ग्रामीण रविवार को मूर्ति विसर्जन करने के लिए रामनगर स्थित नहर पर आए थे। गांववासी सौरभ (22) भी ग्रामीणों के साथ मौजूद थे। विसर्जन के दौरान सौरभ और अन्य युवक मूर्ति लेकर नहर के अंदर घुसे, तभी सौरभ का पैर फिसल गया। इससे वे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे डूब चुके थे। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। गोताखोर लगाकर सौरभ की तलाश शुरू हुई। देर शाम शव को नहर से बरामद कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें