जलभराव से हुए परेशान तो घेरा चेयरमैन का दफ्तर
बेहतर व्यवस्था का दावा करने वाली पालिका के विकास कार्यों के विरोध में अब महमूदनगर के वा¨शदे खुलकर सामने आने लगे हैं। वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने चेयरमैन के दफ्तर का घेराव कर समस्या निस्तारण की मांग की।
मैनपुरी (जागरण संवाददाता) । बेहतर व्यवस्था का दावा करने वाली पालिका के विकास कार्यों के विरोध में अब महमूदनगर के वा¨शदे खुलकर सामने आने लगे हैं। वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने चेयरमैन के दफ्तर का घेराव कर समस्या निस्तारण की मांग की। पहले तो चेयरमैन प्रतिनिधि ने लिखित शिकायत देने को कहा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए दो दिनों के अंदर समस्या के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
शहर के आगरा रोड पर बसे महमूदनगर में कूड़ा निस्तारण और जल निकासी के इंतजाम नहीं कराए गए हैं। वर्षों से गंदा पानी भरा होने के कारण सोमवार की शाम राधा शर्मा पत्नी सुभाष चंद्र शर्मा के मकान की दीवार गिर गई। पालिका की अनदेखी से परेशान लगभग दो दर्जन लोगों ने मंगलवार को पालिकाध्यक्ष के कार्यालय का घेराव कर लिया। अपनी समस्या बताई।
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन पालिका प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं कराए। जलभराव की वजह से आसपास बने मकानों में नमी के चलते गिरने का भय बना रहता है।
पालिकाध्यक्ष मनोरमा का कहना है कि टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। जलनिकासी के इंतजाम भी कराए जाएंगे। सचिन, मुहम्मद शरीफ, शाहबुद्दीन, अफसाना बेगम, हबीबन, सरबीना, रेशमा, रहीसा आदि मौजूद थीं।