विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी: रामलीला मंच पर फिल्मी गानों पर डांस, बार बालाओं ने लगाए ठुमके

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:37 PM (IST)

मैनपुरी के कुरावली में रामलीला मंच पर फिल्मी गानों पर बार बालाओं के डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया ...और पढ़ें

कुरावली रामलीला मंच पर फिल्मी गानों पर डांस करते कलाकार। सौ. इंटरनेट मीडिया

कुरावली रामलीला मंच पर फिल्मी गानों पर डांस करते कलाकार। सौ. इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. कुरावली रामलीला मंच पर फिल्मी गानों पर डांस।

  2. बार बालाओं के डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल।

  3. धार्मिक मंच की गरिमा पर उठे गंभीर सवाल।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कुरावली में भगवान श्रीराम के आदर्श और मर्यादा का संदेश देने वाली रामलीला का मंच फिल्मी गानों पर डांस को लेकर विवादों में आ गया है। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के दौरान बार बालाओं के दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गए हैं। इसमें नहीं मिलेगा ऐसा घाघरा सहित एक दूसरे गाने पर जमकर ठुमके लग रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगाें में इसे लेकर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं।

कुरावली रामलीला मंच पर फिल्मी गानों किया डांस

कुरावली में जीटी रोड स्थित गैलानाथ पुल के समीप रामलीला मैदान में रामलीला मंचन कार्यक्रम चल रहा है। इसी मंचन को लेकर प्रचलित वीडियो में अंगद-रावण संवाद के बीच ‘नहीं मिलेगा ऐसा घाघरा, चाहे दिल्ली जाओ आगरा’ जैसे गाने पर डांस साफ दिख रहा है। यह वीडियो रविवार रात को हुए रामलीला मंचन के दौरान बताए जा रहे हैं। धार्मिक मंच पर इस तरह के डांस ने आयोजन की गरिमा और मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अनुमति पर उठ रहे सवाल

शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद रामलीला मंच पर अश्लील डांस कराने की अनुमति कैसे दी गई, यह सवाल अब जोर पकड़ रहा है। प्रसारित वीडियो के बाद अब आयोजन की व्यवस्था और शासन के निर्देशों के पालन पर सवाल और तीखे हो गए हैं। हालांकि दैनिक जागरण किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसडीएम कुरावली प्रदीप कुमार का कहना है कि प्रसारित वीडियो की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर अलीगढ़ में चूड़ियों का नया ट्रेंड: मोती जड़े कंगन, फ्लोरल डिजाइन और गोल्डन ब्रेसलेट का जलवा

यह भी पढ़ें- एटा में सांस नली में चाऊमीन फंसने से किशोरी की मौत, नूडल्स खाते समय बरतें ये सावधानियां