सफाई न पानी, गोला बाजार की यही निशानी
वार्ड नंबर तीन में अव्यवस्थाओं का अंबार सभासद के खिलाफ पनप रहा आक्रोश नहीं होता कूडे़ का उठान सफाई कर्मचारी रहते गायब स्वयं सफाई करने को मजबूर लोग।
मैनपुरी, जागरण संवाददाता। वार्ड नंबर तीन, गोला बाजार की स्थिति बदतर है। सफाई न होने से लोग नाराज हैं। क्षेत्र में सफाई कर्मचारी नहीं आता और न ही कूड़ा उठान को गाड़ियां उपलब्ध हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। नागरिक खुद नालियां साफ करने को मजबूर हैं। ऐसे में अब सभासद के खिलाफ भी आक्रोश के स्वर मुखर होने लगे हैं।
गोला बाजार एक बहुत बड़ा हिस्सा वार्ड में शामिल है। यहां छह हजार से अधिक की आबादी है। लेकिन क्षेत्रीय निवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यहां बने मंदिर के आसपास की स्थिति पालिका प्रशासन की लापरवाही बयां करती है। मंदिर के चारों ओर कूडे़ का ढेर लगा है। बेसहारा जानवरों की चहलकदमी भी नहीं रुकी। सड़क किनारे सिर्फ एक कूड़ादान रखा है, वह भी कचरे से भरा रहता है। मुहल्ले की नालियों की बीते कई महीनों से सफाई नहीं कराई गई। बोले लोग सफाई कर्मचारी तो आते ही नहीं हैं। कई-कई दिनों तक कूड़ा भरा रहता है। गंदगी की वजह से पूरी कॉलोनी में बुरी स्थिति है। सभासद सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
लईक अहमद खंभों पर लाइटें तो लगी हैं लेकिन ज्यादातर लाइटों के स्विच खराब हैं। वे जलती ही नहीं हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या रात के समय में होती है। लोगों को अंधेरे में ही चलना पड़ता है।
मुन्ना राइस कॉलोनी के बीच में मंदिर बना हुआ है लेकिन मंदिर के आसपास भी गंदगी का ढेर लगा रहता है। हम लोग खुद ही झाडू लगाकर सफाई कर देते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।
प्रमोद पांडे नालियां चौक हैं। घरों के बाहर बनी नालियों में कचरे का ढेर लगा हुआ है। मच्छर पनप रहे हैं। कई बार कहा लेकिन कोई नहीं सुनता। सफाई कर्मचारी तो आते ही नहीं हैं।
भानू प्रताप हर जगह के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। इस संबंध में सफाई नायक से पूछताछ की जाएगी। मौके पर निरीक्षण कर अव्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। मंदिर के चारों ओर सफाई कराई जाएगी। पालिका की बैठक में भी प्रस्ताव रखे हैं लेकिन अभी वे लंबित पडे़ हैं।
बृजेश कठेरिया, सभासद