सपा संरक्षक मुलायम ने कहा, अखिलेश को सीएम बनाकर की बड़ी गलती
मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की एक बड़ी भूल को सार्वजनिक कर दिया। मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को जीवन की बड़ी भूल बताया।
मैनपुरी (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में चल रही रार को आज पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने हवा दे दी है। आज मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की एक बड़ी भूल को सार्वजनिक कर दिया। मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को जीवन की बड़ी भूल बताया। उत्तर प्रदेश के चुनावों में हारने के बाद भी समाजवादी पार्टी में रार पहले जैसी ही बनी हुई है।
शहीद धर्मेन्द्र यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आज मुलायम सिंह यादव लखनऊ से मैनपुरी के करहल के ग्राम जुनेसा पहुंचे। मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार पर कहा कि मैंने अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर एक बड़ी भूल की। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर आज बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया।
यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव ने बनाया समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, मुलायम होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो समाजवादी पार्टी को प्रदेश में बहुमत मिल जाता। इस कारण अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना मेरी एक बड़ी भूल थी। उन्होंने अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए अपनी गलती मानी। मुलायम सिंह यादव ने मानी अपनी गलती और कहा कि सीएम हमको बनना चाहिए था। समाजवादी पार्टी अपनी गलती से चुनाव हारी है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने इशारों में शिवपाल सिंह यादव को कहा, आस्तीन का सांप
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर अखिलेश यादव के साथ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने माना कि 2012 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना उनकी बड़ी गलती थी। मैनपुरी में मुलायम ने कहा, 'सीएम हमको बनना चाहिए था। अगर मैं सीएम होता तो बहुमत (2017 के चुनाव में) मिल जाता। मुलायम ने कहा, सपा अपनी गलती से चुनाव हारी।जनता की कोई गलती नहीं। सीएम मुझे बनना चाहिए था।मैंने अखिलेश को बनाया। अगर मैं सीएम होता तो बहुमत मिलता।
यह भी पढ़ें: परिवार या पार्टी से अलग होने की कोई नहीं सोच रहा: मुलायम सिंह
अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके पार्टी की हार तय कर ली थी। मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने उस कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया, जिसमें हमको जेल में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस कांग्रेस ने हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, हमारे ऊपर बहुत केस लगाए। इसके बाद भी अखिलेश ने कांग्रेस से ही गठबंधन कर लिया। कांग्रेस सरकार में हम समाजवादियो पर कई केस लगाए गए।
राम गोपाल यादव पर भी बड़ा हमला बोला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव पर भी बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हित में कोई काम नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ अपना स्वार्थ देख रहे हैं। मुलायम ने राम गोपाल यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि राम गोपाल ने शिवपाल सिंह यादव को इटावा के जसवंतनगर से हराने के लिए पैसा तक खर्च किया था। इसके जब मुझे पता चला तो मुझे जसवंतनगर में सभा तक करनी पड़ी। मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव के प्रोफेसर रामगोपाल यादव को शकुनि बताये जाने वाले बयान पर कहा कि शिवपाल ने तो बिल्कुल ठीक कहा है।
जहां नेता जी खड़े हो जाते हैं वहीं से समाजवादी पार्टी की शुरूआत होती है। उन्होंने सेक्यूलिजिम के लिए जिन्दगी और कई सरकारें दाँव.. 1/2— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 7, 2017
शिवपाल ने रामगोपाल यादव को शकुनि बताया, यह बात गलत नहीं है। वह तो शकुनि से भी खराब काम कर रहे हैं। इस बार चुनाव में शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ साजिश हुई। राम गोपाल ने उनको हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जमकर पैसा भी खर्च किया।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उठाई झाड़ू, मलिन बस्ती में की सफाई
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा झूठ बोला है। उन्होंने कन्नौज में आकर कह दिया कि जो लड़का बाप न हुआ तो आपका क्या होगा। मोदी ने एक वादा पूरा नहीं किया, झूठ बोलकर जनता को ठगा। कन्नौज में जो मोदी ने बोला उसका बड़ा असर हो गया। अखिलेश के हमसे कटे-कटे रहने को इसी से जोड़ा गया।
देखें तस्वीरें : लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उठा ली झाड़ू, सफाई की
शिवपाल को समझाएंगे मुलायम
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा न बनाने के लिए शिवपाल को समझाएंगे। उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने पर शिवपाल से कोई बात नहीं हुई है। जहां तक हमको पता है, सेक्युलर मोर्चा नहीं बना रहा है और शिवपाल से उनकी एक हफ्ते से कोई बात नहीं हुई है।