राजनीति के मैदान में मुलायम सिंह की तीसरी पीढ़ी ने बढ़ाया कदम, अदिति मंच पर चढ़कर माइक संभाला और कहा- सात तारीख को…
लोकतंत्र के चुनावी समर में परिवारवाद का मुद्दा खूब मुखर है। परंतु समाजवादी पार्टी इससे बेफिक्र दिखती है। शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव परिवार की तीसरी पीढ़ी के नए सदस्य के रूप में सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव ने अपनी मां डिंपल यादव के लिए जनसंपर्क किया। पहली बार माइक थामा और वोट देने की अपील की।
दिलीप शर्मा, मैनपुरी। लोकतंत्र के चुनावी समर में परिवारवाद का मुद्दा खूब मुखर है। परंतु समाजवादी पार्टी इससे बेफिक्र दिखती है। शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव परिवार की तीसरी पीढ़ी के नए सदस्य के रूप में सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव ने अपनी मां डिंपल यादव के लिए जनसंपर्क किया। पहली बार माइक थामा और वोट देने की अपील की।
चुनाव में बीते एक माह में अदिति अपनी मां के प्रचार अभियानों में कई बार नजर आई थीं, परंतु मंच और संबोधन से दूरी बनाए रखी। अब उनके संबोधन को राजनीति में पहला कदम माना जा रहा है। मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है।
मुलायम सिंह के निधन के बाद वर्ष 2022 में हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने विरासत संभाली थी। दोबारा मैदान में उतरीं डिंपल कई माह से प्रचार में अकेले ही जुटी हैं। अदिति भी कई बार सभाओं में नजर आई थीं। हर बार वह जनता के बीच में बैठी रहीं और मंच पर नहीं चढ़ीं।
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव के साथ किशनी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया। नगला सुखी में अदिति ने माइक संभाला और वोट की अपील करते हुए कहा कि सात तारीख को साइकिल का बटन दबाएं और समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताएं। जय हिंद, जय समाजवाद।
बेटी के बारे में डिंपल कह चुकी हैं कि बच्चों को राजनीति को नजदीक से समझना चाहिए। राजनीति में हर किसी को जनता के बीच जाना होता है और उनसे सीधे संपर्क करना होता है।
यह भी पढ़ें: सपा के गढ़ में अखिलेश की बढ़ी टेंशन! भाजपा ने यादव बाहुल्य सीटों पर चला ये बड़ा दांव
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी की आठ सीटों के 80 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में हुई कैद, 61.12% हुआ मतदान