लापता बालक बेसुराग, अपहरण की आशंका
अनजान फोन कॉल ने बढ़ाई अनहोनी की आशंका।
करहल, मैनपुरी : क्षेत्र के गांव नगला धर्म निवासी गुलशन (12) पुत्र अशोक कुमार 14 अक्टूबर शाम छह तक अपने घर पर था फिर लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। चौथे दिन बाद बुधवार को परिजनों ने गुलशन के अपहरण की रिपोर्ट थाना करहल में दर्ज कराई थी।
बालक का पता न लगने से परिजन परेशान हैं। अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस बालक के नाराज होकर घर से जाने की बात कह रही है। घर में रहने वाला मोबाइल फोन भी गायब है। सर्विलांस के जरिए पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर करहल एसआर गौतम का कहना है कि बालक अपरिचितों से भी फोन पर बातचीत करता रहता था। इसको लेकर परिजन इसे डॉट लगाते थे। पुलिस का अनुमान है कि डॉटने से नाराज होकर बालक घर से चला गया है। वहीं एक फोन कॉल ने परिजनों की ¨चता को बढ़ा दिया है। गुरुवार शाम किसी व्यक्ति परिजनों से फोन कर गुलशन के बारे में जानकारी की, फोन काट दिया। पलिस ने जांच कराई तो फोन करने वाले की पहचान संदीप निवासी धनुआ खेड़ा जसवंत नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने संदीप के बारे में भी तहकीकात शुरू कर दी है।