Move to Jagran APP

बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनेगी सपा सरकार

भोगांव में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार बनाने का लिया संकल्प

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 06:19 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 06:19 AM (IST)
बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनेगी सपा सरकार

संसू, भोगांव : बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से सत्ता के मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से हर कोई परेशान है। प्रदेश में अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए कार्यकर्ता अपने बूथों को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से काम करें। संगठन मजबूत होने पर विरोधियों को आसानी से परास्त किया जा सकेगा।

loksabha election banner

ये बात पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने रसूलाबाद स्थित योगीराज श्रीकृष्णा महाविद्यालय में ब्लाक सुल्तानगंज के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जिले का कायाकल्प हुआ, लेकिन भाजपा ने विकास को अवरुद्ध कर दिया। जिले में चारों सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बूथ सम्मेलन में पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी बताकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक आलोक शाक्य व संजय यादव, डा. विजय यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में सदर विधायक राजकुमार यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, प्रो. केसी यादव, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, रामनरायन बाथम, तोताराम यादव, कामता सिंह यादव, जयसिंह कश्यप, सतीश राठौर ने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान राधेश्याम यादव, अकबर कुरैशी, सुचेता शाक्य, रावल सिंह, मनोज यादव प्रधान, सुबोध प्रधान, मानवेंद्र सिंह, सर्वेश कठेरिया, कमलेश शाक्य, रामशरण यादव, ज्योति मैसी, सत्यपाल यादव, कमल वर्मा, गिरीश लोधी, कृष्णा दास लोधी, योगेंद्र पाल, कुंवर आदिल, उवैस रशीद, सतेंद्र पाल मौजूद रहे। पूर्व विधायक की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भोगांव क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. रामऔतार शाक्य की 20वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, अखिलेश शाक्य, सिटू शाक्य, कमलेश शाक्य, ओमशरण यादव, अजय यादव गुल्लू मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.