Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर बही दान की सरिता, खिचड़ी बांटने जुटा शहर

- फोटो- 10-11-21-36- - दान पाने को सुबह से शहर में विचरण करते रहे भिक्षुक और साधु - खिचड़ी वितरण की लगी रही होड़ कंबल पाने को बढ़ते रहे हाथ जासं मैनपुरी बुधवार को भी शहर में मकर संक्राति पर्व मनाया गया। खिचड़ी वितरण करने को शहर में उत्साह से हाथ जुटे रहे वहीं कंबल पाने के लिए सुबह से ही भिक्षुक और साधुओं के टोल शहर में दिखाई दिए। उदारमना नागरिकों ने जमकर दान किया। कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 06:04 AM (IST)
मकर संक्रांति पर बही दान की सरिता, खिचड़ी बांटने जुटा शहर
मकर संक्रांति पर बही दान की सरिता, खिचड़ी बांटने जुटा शहर

जासं, मैनपुरी: मकर संक्राति पर्व पर खिचड़ी वितरण करने को शहर में लोग उत्साह से हाथ जुटे रहे। वहीं कंबल पाने के लिए सुबह से ही भिक्षुक और साधुओं के टोल शहर में दिखाई दिए। नागरिकों ने जमकर दान किया। कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन हुआ।

loksabha election banner

शहर में बुधवार को भी मकर संक्राति पर्व मनाया गया। कचहरी रोड, बस स्टेशन के पास और देवी रोड समेत कई स्थानों पर खिचड़ी वितरण हुआ। शहर की पंजाबी कॉलोनी में भी उपेंद्र गौड़ के सानिध्य में खिचड़ी बांटी गई। वहीं, अवध नगर में भंडारे का आयोजन हुआ। केडी कैंपस कोचिग संस्थान के प्रबंधक कीर्ति शाक्य, शिक्षक आकाश कुमार, आलोक कुमार, रूप किशोर और छात्रों ने शहर के दीवानी रोड स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धों को खाद्य सामग्री और वस्त्र बांटे।

राष्ट्रीय सर्व समाजसेवी ट्रस्ट और सर्वसमाज सेवा समिति ने ब्लॉक बरनाहल में कामता प्रसाद स्कूल में कार्यक्रम कर कंबल बांटे। समिति के प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार, रेनू सिंह कटारिया, देवेन्द्र सिंह कटारिया एडवोकेट ने महिलाओं को शॉल बांटी। ग्राम झिझाई में कैप्टन ललित चौहान के आवास पर कंबल बांटे गए। कैप्टन ललित चौहान और शशिबाला चौहान ने कहा कि गरीब लोगों की सेवा करना पुनीत कार्य है। औड़ेन्य, पड़रिया, बिछिया, झिझाई, नगला जुला, सिंहपुर, कड़ेराहार,नगला हरसुख, नगला विपिन के गरीब परिवारों को कंबल वितरण किए गए। शारदा देवी, अजीत चौहान, अमर सिंह, शेरबहादुर सिंह चौहान, दीपू, अंशुल, गौरव, रज्जन, कल्लू, नीरज, लालू, जयवीर सिंह विवेक सुभाष विस्तार इंटरप्राइजेज मुम्बई आदि का सहयोग रहा। संचालन अरविद चौहान ने किया।

निकली शोभायात्रा:

जासं, मैनपुरी: मकर संक्रांति पर भगवान शिव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा मुहल्ला अग्रवाल से शहर के बड़ा चौराहा, घंटाघर से होती हुई भीमसेन मंदिर पर समाप्त हुई। शुभारंभ मुख्य संरक्षक मुकेश वर्मा ने किया। अमन वर्मा, मदन वर्मा, विजेंद्र वर्मा, अनूप प्रजापति, अरविद प्रजापति, शिवम यादव, गोविद दुबे, उमेश वर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.