आत्महत्या को क्यों मजबूर हुआ प्रेमीयुगल
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : एक माह पहले प्रेमीयुगल की संदिग्ध मौत अब रहस्यमय बन गई है। पोस्टम
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : एक माह पहले प्रेमीयुगल की संदिग्ध मौत अब रहस्यमय बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण हैं¨गग बताया गया है। इसी आधार पर पुलिस मौत को खुदकशी बताने लगी है। दोनों को आत्महत्या के लिए किसने मजबूर किया। आत्महत्या की वजह क्या थी, इसका पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। प्रेमी के परिजन घटना को हत्या बता रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना की हकीकत क्या है, इसको जानने के लिए लोग उत्सुक हैं।
किशनी क्षेत्र के गांव जय¨सहपुर निवासी सुलेखा तीन महीने पहले रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने दिल्ली गई थी। 6 जनवरी को गांव का निवासी बीरबल भी घर से बिना कुछ बताए चला गया। उसी दिन शाम को सुलेखा भी रिश्तेदार के घर से गायब हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की चर्चा लंबे समय से गांव में लोगों के जुबान पर थी। सुलेखा व बीरबल के एक साथ गायब होने से लोगों को भरोसा हो गया कि बीरबल, सुलेखा के भगा ले गया है।
12 जनवरी को प्रेमीयुगल का शव गांव के पास पेड़ की एक ही डाल पर पास-पास लटका मिला। हालात घटना को हत्या बता रहे थे। मृतक की पत्नी ने भी हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैं¨गग बताए जाने पर पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। हत्या के आरोप की भी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
घटना को आत्महत्या मान लेने के बावजूद पुलिस ने इस बात को जानने का प्रयास नहीं किया कि प्रेमीयुगल ने आत्महत्या क्यों की, इसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। 6 जनवरी को भागने के बाद युवती के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की थी। लोगों का मानना है कि प्रेमीयुगल कहीं भी भागकर अपना जीवन जी सकते थे। आखिर, भागने के बाद उन्होंने गांव के ही पास आत्महत्या क्यों की। दोनों साथ-साथ रहने में सक्षम नहीं थे तो दोनों अपने-अपने घर वापस लौट सकते थे। आखिर कोई ऐसी वजह है जिसके दबाव में आकर उन्होंने खुदकशी की है।
इंस्पेक्टर किशनी समरेश कुमार ¨सह ने बताया कि घटना आत्महत्या है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, आत्महत्या के लिए विवश करने वाला कौन है, इन ¨बदुओं पर जांच की जाएगी।