Move to Jagran APP

30 हजार में खरीदी, 50 हजार में बेची

पुलिस के सामने महिला ने किशोरी की खरीद-फरोख्त का पर्दाफाश किया है। फर्रुखाबाद का चरन सिंह और एक महिला इसके सौदागर हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 10:40 PM (IST)
30 हजार में खरीदी, 50 हजार में बेची
30 हजार में खरीदी, 50 हजार में बेची

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : बिहार से अगवा कर लाई गई किशोरी के बेवर में बरामद होने के बाद गर्म गोश्त के बाजार की कीमतों का भी पर्दाफाश हो गया है। किशोरी का सौदागर तो पुलिस को चकमा देकर भाग गया था, मगर उसकी पत्‍‌नी ने इस बाजार में नीलामी के रेट खोल दिए हैं। इस बाजार में कुंवारी और नाबालिग को सबसे ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है। बाजार का मुख्य सौदागर फर्रुखाबाद का रनवीर और एक महिला है। मंगलवार को पुलिस ने कस्बा बेवर के मुहल्ला ब्रह्मनान में ध्रुव उर्फ आधार के घर में छापा मारकर एक किशोरी को बरामद किया था। ध्रुव भाग निकला था। पुलिस ने उसकी पत्नी कमला देवी को पकड़ लिया था। बरामद किशोरी ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। थाने पहुंचे उसके परिजनों ने अपहरण की बात बताई थी। कमला देवी ने किशोरी का विवाह टोडरपुर निवासी युवक प्रदीप के साथ होने का दावा किया। महिला के दावे से गुत्थी उलझने लगी। पुलिस को इसमें सनसनीखेज जानकारियां मिलीं।

loksabha election banner

बकौल पुलिस, कमला देवी ने बताया कि फर्रुखाबाद निवासी चरन ¨सह व उसके साथ रहने वाली एक अधेड़ महिला लंबे अरसे से महिलाओं व लड़कियों का धंधा कर रहे हैं। उसका (कमला देवी)पति ध्रुव लंबे अरसे से इस धंधे से जुड़ा है। जबकि वो (कमला देवी) तीन महीने पहले ही इस धंधे में शामिल हुई है। कमला देवी ने बताया कि पहला सौदा उसने जून में कराया था। फर्रुखाबाद से एक विवाहित युवती को 30 हजार रुपये में लेकर आई थी। मैनपुरी जिले के गांगसी गांव के युवक को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। बताया कि टोडरपुर निवासी प्रदीप ने उससे एक महीने पहले ही संपर्क किया था। प्रदीप कुंवारी लड़की चाहता था। वह 25 हजार रुपये में लड़की को फर्रुखाबाद से ले आई थी। 40 हजार रुपये में प्रदीप के हाथ बेच दिया था। कमला देवी का कहना था कि इस लड़की ने तीन पहले उसे फोन किया था कि वो प्रदीप के साथ नहीं रहेगी। इस पर कमला देवी उसे अपने घर ले आई थी। पुलिस ने मंगलवार को उस लड़की को बरामद कर लिया था। डिमांड के अनुसार होती है आपूर्ति

गिरोह मांग के अनुसार लड़कियों का सौदा करता है। कुंवारी बालिग लड़की की कीमत 60 हजार से 80 हजार रुपये तक होती है। 16 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए 60 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं, क्योंकि इनमें पुलिस कार्रवाई का डर रहता है। तलाकशुदा महिला के लिए 50 से 60 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। कमला देवी ने बताया कि आर्डर के बाद फर्रुखाबाद की महिला व चरन ¨सह को कुछ पैसा एडवांस देना पड़ता है। किसी को नहीं मालूम महिला और रनवीर का घर

महिला व रनवीर फर्रुखाबाद में कहां रहते हैं। ये बात कोई नहीं जानता हैं। सिर्फ रनवीर ने अपना फोन नंबर दिया है, उसी पर बात की जाती है। रनवीर हमेशा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ही मिलता है। वहीं पैसा लेता है। लड़की भी इन्हीं स्थानों से सुपुर्दगी में दी जाती है। सहमति से लाईं जातीं हैं युवतियां

कमला देवी का कहना है कि सभी लड़कियां व महिलाएं सहमति से लाईं जातीं हैं। उसके पति ने जितने भी लड़कियां बिकवाईं है, किसी में विरोध नहीं हुआ। महिला व रनवीर लड़कियों व महिलाओं को किस प्रकार कहां से लाते हैं? ये जानकारी वे गोपनीय रखते हैं, ताकि कोई और उन स्थानों पर पहुंचकर इस धंधे में न लग जाएं। आश्रम में डलवाते हैं जयमाला

कमला देवी ने बताया कि वह व उसका पति लड़की को खरीदार के हाथ सौंपने से पहले दोनों का जयमाला डालकर विवाह करवाते हैं। बेवर क्षेत्र में ही एक आश्रम है। जहां गुपचुप ढंग से विवाह कराया जाता है। महिला ने आश्रम के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। अधिकारी कहिन

किशोरी के बेवर में बरामद होने की बिहार सूचना पुलिस को दे दी है। वहां की एक टीम बेवर के लिए रवाना हो गई है। देर रात तक बेवर पहुंचने की संभावना है। बिहार पुलिस के आने के बाद ही किशोरी को लेकर सही स्थिति सामने आ सकेगी। महिला तस्करी की जांच की जा रही है।

संजेश कुमार एसएसआइ बेवर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.