विद्यालय में चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री
शिक्षा के मंदिर में नकली शराब की फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री को और कोई नहीं विद्यालय संचालक चला रहा था। पुलिस ने छापा मारकर संचालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद हुई है।
मैनपुरी, कुरावली : शिक्षा के मंदिर में नकली शराब की फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री को विद्यालय संचालक ही चला रहा था। पुलिस ने छापा मारकर संचालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से शराब बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद हुई है।
थाना कुरावली के गांव महादेवा निवासी अनूप यादव जुन्हैसा मार्ग पर संजय ¨सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालन करता है। गुरुवार शाम सात बजे पुलिस ने विद्यालय में छापा मारा तो वहां मौजूद शराब के धंधेखोर भागने लगे। पुलिस ने विद्यालय संचालक अनूप यादव व उसके एक साथी गोपाल यादव को दबोच लिया, अन्य फरार हो गए। विद्यालय की तलाशी ली तो एक कमरे में नकली शराब की फैक्ट्री संचालित होती मिली। मौके से दो सौ लीटर शराब बनाने वाला केमिकल, फाइटर, दिलवर व मस्ती ब्रांड के नकली रैपर, होलोग्राम, खाली बोतलें, ढक्कन, यूरिया व अन्य सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ में विद्यालय संचालक ने लंबे अरसे से नकली शराब बनाने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए दोनों धंधेखोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है।