Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष पर हमला

अज्ञात हमलावरों ने अनुसूचित जाति की भाजपा नेत्री के घर में घुसकर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक हमलावर फरार हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:32 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष पर हमला
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष पर हमला

संसू, कुसमरा (मैनपुरी) : अज्ञात हमलावरों ने अनुसूचित जाति की भाजपा नेत्री के घर में घुसकर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक हमलावर फरार हो गए। महिला नेत्री पर हमला क्यों हुआ, हमलावर कौन थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।

loksabha election banner

कस्बा कुसमरा में नगर पंचायत कार्यालय मार्ग की निवासी गुड्डी देवी बाल्मीकि पूर्व सभासद होने के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रही हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। रविवार दोपहर को वह घर में आराम कर रही थीं। परिजन बाहर गए हुए थे। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक ने अंदर घुसकर गुड्डी देवी पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आई। हमलावर युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

शोर सुनकर मुहल्ले के लोग आ गए। गुड्डी देवी ने बताया कि वे हमलावर युवक व उसके साथी को पहचानती नहीं हैं। उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है। महिला नेत्री ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार का कहना है कि हुलिए के आधार पर हमलावरों को तलाश किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.