बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प
जेएनएन, मैनपुरी: बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार देर रात तक आयोजन होते रहे। कहीं सां
जेएनएन, मैनपुरी: बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार देर रात तक आयोजन होते रहे। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो कहीं वाद विवाद प्रतियोगिता हुईं। भोगांव राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में जयंती समारोह की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि दलित, पिछड़ों और शोषित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहब ने संविधान में व्यवस्था की। उन्हीं व्यवस्था पर चलकर देश निरंतर विकास कर रहा है। समारोह में वाद-विवाद, कला, संगीत की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा ¨सह, प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, अधीक्षक ज्ञानेंद्र ¨सह भदौरिया, अयाज मंसूरी, केपी ¨सह, प्रमोद कुमार, वीरी ¨सह, वरूण यादव, यशोवर्धन, प्रियंका, उपमा ¨सह, सरिता मिश्रा मौजूद रहीं।
बेवर में देर शाम शोभायात्रा निकाली गई। नगर पंचायत कार्यालय होती हुई सदर बाजार चौराहा पर पहुंची। यहां सपा और बसपा के कार्यकर्ता शामिल रहे। शोभायात्रा में संयोजक शिवकुमार
¨सह,जयराम ¨सह, नरेंद्र कुमार ¨सह, रामबाबू, सुरेंद्र ¨सह यादव, महाराज ¨सह यादव, मनोज कुमार, आशीष प्रताप मौजूद रहे। उधर, भाजपा संवाद प्रकोष्ठ के ब्रज प्रदेश प्रभारी विजय ¨सह बैस और अन्नू ¨सह बैस के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समरसता की अलख जगाने का संकल्प लिया। गांव दोहरा में जयपाल ¨सह के संयोजन में भैयालाल गुप्ता
के संयोजकत्व में गांव राजनगर और शीलवंत में बाबा साहब की
प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। शहर के कुरावली रोड स्थित संत गाडगे धर्मशाला व विकास खंड करहल के गांव पड़री में दिवाकर समाज ने रविवार को आंबेडकर जयंती मनाई। रामवृक्ष दिवाकर, ओमप्रकाश दिवाकर, रवीश कुमार, राजेश दिवाकर, आशीष कुमार, अवधेश कुमार, देवेंद्र ¨सह, संतोष कुमार मौजूद रहे।