जन्म स्थली पर ही बिराजेंगे रामलला
विश्व ¨हदू परिषद के ब्रज प्रांतीय अधिवेशन में एक बार फिर ¨हदू हितों के साथ राम मंदिर का मुद्दा उठा। विहिप पदाधिकारियों ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए कहा कि अपनी जन्म स्थली पर ही रामलला बिराजेंगे। शहर के श्री एकरसानंद आश्रम परिसर में सम्मेलन के पहले दिन गैर जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ परिचय किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक अनुज ने कहा कि ¨हद की रक्षा के लिए हर ¨हदू संकल्पित है।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: विश्व ¨हदू परिषद के ब्रज प्रांतीय अधिवेशन में एक बार फिर ¨हदू हितों के साथ राम मंदिर का मुद्दा उठा। विहिप पदाधिकारियों ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए कहा कि अपनी जन्म स्थली पर ही रामलला बिराजेंगे।
शहर के श्री एकरसानंद आश्रम परिसर में सम्मेलन के पहले दिन गैर जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ परिचय किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक अनुज ने कहा कि ¨हद की रक्षा के लिए हर ¨हदू संकल्पित है। गोरक्षा हमारा दायित्व है। अगर हम गाय को अपनी माता मानकर उसकी पूजा करते हैं तो हमारी यह जिम्मेदारी भी है कि हम उस माता की सेवा के साथ देखभाल करें।
प्रांत सह संयोजक राकेश त्यागी का कहना है कि बजरंग दल और विहिप दोनों को मिलकर देश सेवा का जिम्मा उठाना होगा। मैनपुरी से राम मंदिर निर्माण की जो हुंकार उठी है, उसे हर हाल में पूरा करना होगा। हिदुओं को संकल्पित होकर एक साथ कार्य करने की जरूरत है। सम्मेलन में 20 जिलों के कार्यकर्ताओं समेत विहिप और बजरंग दल के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे।
इस मौके पर दिग्विजय नाथ प्रांत विद्यार्थी प्रमुख, वीनेश प्रांत गौरक्षा प्रमुख, सुनील कुमार प्रांत संगठन मंत्री, सुनील पाराशर प्रांत उपाध्यक्ष के अलावा नवल, डॉ. सौरभ मिश्रा जिलाध्यक्ष विहिप, सुशील यादव जिला संयोजब बजरंग दल आदि मौजूद थे।