Move to Jagran APP

शादी में आए दो दुश्मनों में फाय¨रग, एक घायल

मैनपुरी, किशनी : शादी समारोह में दो दुश्मनों में आमना-सामना होते ही माहौल गरमा गया। ताबडतोड फायरिंग से समारोह में भगदड़ मच गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM (IST)
शादी में आए दो दुश्मनों में फाय¨रग, एक घायल
शादी में आए दो दुश्मनों में फाय¨रग, एक घायल

मैनपुरी, किशनी : शादी समारोह में दो दुश्मनों में आमना-सामना होते ही माहौल गरमा गया। ताबड़तोड़ फाय¨रग से समारोह में भगदड़ मच गई। एक युवक घायल हो गया जबकि तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्ष भाग गए। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई गई।

loksabha election banner

इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव कर्री निवासी विशू मिश्रा का विवाह फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित गांव मोधा निवासी सुभाष मिश्रा की पुत्री श्रुति के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को किशनी के टीएस गार्डन मैरिज होम में समारोह था।

विवाह समारोह में दूल्हा पक्ष ने थाना चौबिया के गांव नगला भूटा रम्पुरा निवासी सुधीर यादव व सनी यादव को भी आमंत्रित किया था। दोनों के बीच पहले से रंजिश है। कई बार दोनों पक्षों में टकराव हो चुका है। रात दस बजे आमना-सामना होते ही दोनों भड़क गए। देखते ही देखते दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। विवाह समारोह में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। पूरे समारोह में अफरातफरी मच गई। एक पक्ष के सुधीर का भाई अनुज यादव गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। गोली लगते ही दूसरा पक्ष फरार हो गया। घायल को सैफई ले जाया गया। गोलियां चलने से मैरिज होम के पास खड़े तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मैरिज होम के आसपास के निवासी भी दहशत में आ गए।

पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की छानबीन की। गोली लगने से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में लेकर उनका टेक्निकल निरीक्षण कराया। घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने शादी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की मांग की। पुलिस की देखरेख में शादी की रस्में संपन्न होने के बाद दुल्हन को विदा किया गया। घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर किशनी केके तिवारी ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.