बदमाशों ने मार दी गोली, तमाशबीन बनी रही पुलिस
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : बैंक से रुपये निकालकर ले जा रहे पिता-पुत्र को बदमाशों ने लूट
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : बैंक से रुपये निकालकर ले जा रहे पिता-पुत्र को बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। सफल न होने पर सीने में गोली मार दी। कुछ ही कदम पर खड़ी यूपी 100 पुलिस तमाशा देखती रही। पीड़ित की मदद नहीं की। पहले यूपी 100 पर फोन करने को कहा। घायल युवक खुद ही बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचाया। थाना दन्नाहार के गांव कपूरपुर निवासी विपिन चौहान (38) व उनके पिता उमेश ¨सह ने शुक्रवार को स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। शाम करीब चार बजे दोनों लोग बाइक से घर जा रहे थे। दन्नाहार क्षेत्र में गांव औड़न्य के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। विपिन ने बाइक नहीं रोकी तो डंडे से हमला कर दिया। बाइक रुकते ही बदमाश नोटों से भरा थैला लूटने की कोशिश करने लगे। पिता-पुत्र बदमाशों से भिड़ गए। थैला नहीं लूटने दिया तो एक बदमाश ने तमंचा निकालकर विपिन चौहान पर फायर कर दिया। गोली विपिन के कंधे के पास सीने में लगी। इसी बीच आसपास के लोग आ गए तो बदमाश फरार हो गए।
घटनास्थल के पास ही यूपी 100 पुलिस का वाहन खड़ा था। वाहन में बैठे पुलिस कर्मी अपने मोबाइल फोन में व्यस्त थे। घटना के बाद विपिन के पिता ने दौड़कर उनसे मदद की गुहार लगाई। पुलिस कर्मियों ने मदद से इन्कार कर दिया। कहा कि पहले यूपी 100 पर फोन करो। मुझे ऊपर से आदेश मिलेगा, तब कार्रवाई करूंगा। पुलिस का जवाब सुन विपिन के पिता हैरान रह गए। तब तक विपिन संभल चुका था। गोली लगने के बावजूद खुद ही विपिन बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे के बाहर बताई है। - अधिकारी कहिन
पुलिस कर्मियों ने यदि लापरवाही बरती है तो आरोप को गंभीरता से लिया जाएगा। पुलिस कर्मियों को सबसे पहले अपनी ड्यूटी करनी चाहिए। जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
ओमप्रकाश ¨सह, अपर पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी