तीन संदिग्ध का भेजा सैंपल, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
मैनपुरी जासं। एक महिला समेत तीन संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा उनके सैंपल जांच को भेजे गए हैं। दिन भर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संदिग्धों की जानकारी जुटाई जाती रही। खुद डीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अब प्रशासन को लैब रिपोर्ट का इंतजार है। सभी गैर जिलों से आए हैं।
जासं, मैनपुरी: एक महिला समेत तीन संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर उनके सैंपल जांच को भेजे गए हैं। दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संदिग्धों की जानकारी जुटाई जाती रही। खुद डीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अब प्रशासन को लैब रिपोर्ट का इंतजार है। सभी गैर जिलों से आए हैं।
जिला महिला अस्पताल के भवन को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है। लोगों की सूचना पर गैर जिलों से आए तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संदिग्ध होने पर आइसोलेशन वार्ड में लाया गया है। शहर सटे एक गांव के व्यक्ति का रविवार की रात सैंपल लिया गया जबकि कुसमरा और शहर की ही एक-एक महिला का भी सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया है। तीनों संदिग्धों की 24 घंटे मॉनीटरिग कराई जा रही है।
सोमवार की दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमएस डॉ. आरके सागर व स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम के साथ आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर यहां स्थितियों का जायजा लिया। डीएम का कहना है कि तीन संदिग्धों का सैंपल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
परदेसियों की सूचना जुटाने काम काम तेज: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद दूसरे जिलों और गैर प्रांतों के अलावा विदेशों से आने वाले नागरिकों की सूचना जुटाने का काम तेज हो गया है। रविवार तक जिले की 116 ग्राम पंचायतों में तीन एनआरआइ और 2587 स्वदेशी नागरिकों के आने की जानकारी हासिल हो चुकी है। अब ऐसी सूचना ब्लॉकों से सीधे ही शासन को भेजने काम होने लगा है।
लॉकडाउन होने के बाद दूसरे जिलों के अलावा गैर प्रांतों के साथ ही विदेश में रहने वाले स्थानीय नागरिकों का जिले में आना शुरू हो गया था। गांवों में आने वाले ऐसे नागरिकों की जानकारी शासन ने पंचायत राज विभाग से जुटाने को कहा। निर्देश पर अमल करने के लिए डीपीआरओ स्वामीदीन ने प्रधानों के अलावा सचिवों को जवाबदेह बनाया। इसके बाद जिले की 552 ग्राम पंचायतों से ऐसी जानकारी एकत्र करने का काम शुरू हो गया। रविवार तक पंचायत राज विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, 2587 नागरिक विदेश के अलावा गैर जिलों और दूसरे राज्यों से यहां आ चुके हैं। यह आंकड़े 116 ग्राम पंचायतों से हासिल किए गए हैं।
वहीं, सोमवार से ऐसी जानकारी सीधे ही शासन को भेजने का काम शुरू हो गया। ब्लॉक मुख्यालयों से शासन को ऑनलाइन आंकड़े भेजने में कर्मचारी जुटे थे। सर्वेक्षण के मुताबिक, अब तक जिले की बरनाहल, बेवर और मैनपुरी के अलावा सुल्तानगंज में सर्वाधिक स्थानीय परदेशी यहां आ चुके थे।
ग्राम पंचायत- 15 फरवरी के बाद आए नागरिक
बरनाहल- 32- 405
बेवर- 22-305
करहल- 7-60
कुरावली- 10-108
मैनपुरी- 16-548
घिरोर- 19-142
किशनी- 12- 180
सुल्तानगंज-20-548
जागीर- 15- 180
नोट- बरनाहल में दो और घिरोर में दो अप्रवासी अमेरिका से आए।