Move to Jagran APP

प्रथम पूज्य श्रीगणेश को विदाई देने का सिलसिला शुरू

पंडालों में बिराजे बाप्पा की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया। पूजन के साथ भक्तों ने गजानन को विदाई दी। नाच-गाकर शहर भ्रमण करते हुए जयकारों के साथ ईशन नदी के जल में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:46 PM (IST)
प्रथम पूज्य श्रीगणेश को विदाई देने का सिलसिला शुरू
प्रथम पूज्य श्रीगणेश को विदाई देने का सिलसिला शुरू

जासं, मैनपुरी : गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ.. के जयघोष के साथ रविवार से प्रथमपूच्य भगवान श्रीगणेश को विदाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। विधि-विधान से पूजन के साथ भक्तों ने गजानन को विदाई दी। यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। जयकारों के साथ ईशन नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

loksabha election banner

रविवार को शहर के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर नंबर एक में विराजे गणपति को श्रद्धाभाव के साथ विदा किया गया। हवन-पूजन के बाद महाआरती हुई। विजर्सन यात्रा कॉलोनी का भ्रमण करने के बाद शहर के कचहरी रोड, आश्रम रोड होते हुए काली माता मंदिर के पास पहुंची। यहां भक्तों ने ईशन नदी की जलधारा में प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर रामकृष्ण शुक्ला, अजय शुक्ला, संजीव शुक्ला, मिथलेश, रत्ना, नीता, काल्पी, नीलम शुक्ला, आरती, गरिमा, महिमा, पुरुषोत्तम मिश्रा, मधु यादव, अनिल दुबे, टीटू कुशवाह, अंचल आदि मौजूद रहे।

शहर के मुहल्ला सौतियाना में सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजन किया। इस दौरान रीना, पूजा, नेहा, रामखिलाड़ी, आरती, सुरभि आदि मौजूद रहे। नहीं बने कुंड, नदी में ही हुआ विसर्जन

गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने दावा किया था कि ईशन नदी के किनारे अस्थायी कुंड बनवाए जाएंगे। लेकिन, ऐसी कोई व्यवस्था अब तक नहीं कराई गई है। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा प्रशासनिक इंतजामों के बारे में जानकारी भी मांगी गई थी, लेकिन कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो पाई। श्रद्धालुओं ने नदी में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कस्बों में भी हुआ पूजन

दन्नाहार : बिघरई में सुबह गणपति बप्पा का पूजन हुआ। इस मौके पर जागन ¨सह, जगवीर ¨सह, धनीराम, जगनंदन आदि मौजूद थे। घिरोर : संतोषी चौक पर गणपति पंडाल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि सतीश मधुप, अपराजिता यादव, सुधीर मिश्र ने काव्य पाठ किया। कुसमरा में भी भक्तों ने भगवान गणेश का पूजन कर आरती की। इस अवसर पर दीपेंद्र, हेमंत, हनी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.