Move to Jagran APP

घर में ही लगी सर्राफा पुत्र को गोली, गंभीर घायल

घर में बैठा सराफा व्यवसायी का पुत्र जबड़े पर गोली लगने से घायल हो गया। परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे है। युवक को आगरा रेफर किया गया है। पुलिस घटना को खुदकशी की कोशिश बता रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 10:15 PM (IST)
घर में ही लगी सर्राफा पुत्र को गोली, गंभीर घायल
घर में ही लगी सर्राफा पुत्र को गोली, गंभीर घायल

कुरावली (मैनपुरी) । घर में बैठा सराफा व्यवसायी का पुत्र जबड़े मे गोली लगने से घायल हो गया। परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। युवक को आगरा रेफर किया गया है। पुलिस घटना को खुदकशी की कोशिश बता रही है। मौके से तमंचा गायब है। मुहल्ले के लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। युवक के होश में आने का इंतजार है।

loksabha election banner

मुहल्ला फर्दखाना के तारा सिंह की कसबे में सोने-चांदी के जेवर की दुकान है। बुधवार सुबह 11 बजे उनका पुत्र उत्कर्ष (21) घर में था। उत्कर्ष की मां पूजा कर रही थी तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मां दौड़कर कमरे में पहुंची तो उत्कर्ष लहूलुहान पड़ा था। उसके जबड़े में गोली लगी थी। शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग आ गए। उत्कर्ष को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया।

जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वे कोई जानकारी नहीं दे पाए। मुहल्ले के लोगों ने भी घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई। पुलिस के मुताबिक पूजा करते समय उत्कर्ष की मां ने उससे बाजार से केला लाने के लिए डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने खुद को गोली मार ली है। मौके पर कोई तमंचा बरामद नहीं हुआ है। जिससे घटना को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे है। इंस्पेक्टर कुरावली ओमहरी वाजपेयी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द तमंचा बरामद कर लिया जाएगा। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.