यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस गश्त के बावजूद नहीं थम रहा चोर- चोर का शोर, शाम होते ही छतों पर लोग करने लगते हैं पहरेदारी
मैनपुरी के ग्रामीण इलाकों में चोरों के आतंक से दहशत का माहौल है। शाम ढलते ही लोग छतों पर पहरा ...और पढ़ें

HighLights
- मैनपुरी में चोर-चोर के शोर से दहशत |
- ग्रामीणों में बढ़ता असुरक्षा का माहौल |
- पुलिस गश्त के बावजूद अपराध जारी |
जागरण संवाददाता, मैनपुरी । सरकार कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहने की, अमन और चैन कायम रहने की पुरजोर वकालत कर रही है। ठीक इसके विपरीत ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही लोग छतों पर पहुंच कर अपने घरों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हो जाते हैं। इसके बाबजूद रात के 9-10 बजे ही चोर चोर का शोर मचना शुरू हो जाता है।
सड़क के किनारे ग्रामीण चोर के धोखे में राहगीरों की भयंकर पिटाई कर रहे हैं। पुलिस मारपीट का अभियोग दर्ज कर रही है। लेकिन आमजनता प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। पूरी रात कोरी आंखों भोर होने से परिवारों के आदमी, महिलाएं हलकान है। रात रात भर पुलिस भी गश्त कर जनता जनार्दन को समझाते समझाते तक चुकी है।
क्यों नहीं थम रहा चोर-चोर का शोर
चोर चोर के शोर की नानस्टाप रेल के आगे पुलिस गश्त भी फेल हो रही है। आम जनमानस एक ही सवाल का उत्तर तलाशने के लिए चर्चा में मशगूल हैं कि आखिर क्यों नहीं थम रहुं चोर चोर का शोर।
विकास खंड में 87 ग्राम पंचायत के 411 गांव जिनमें राजस्व ग्राम और मेरे शामिल हैं। पूरे के पूरे गांव के ग्रामीण अजीब सी दहशत में रात काट रहे हैं।
गांव हजारा में 27 अगस्त को दिन दहाड़े हुई चोरी की बारदात ने भी घी में आग डालने का काम किया है जहां रत्नेश कुमार शाक्य के घर में चोरी की बड़ी घटना घटने का पुलिस को ई राजफाश नहीं कर सकी है।
पुलिस भी मानरही दाल में कुछ काला
थाना हो अथवा चौकी क्षेत्र पूरी रात पुलिस सायरन बजा बजा कर जनता मैं पुलिस आपके साथ का आत्म विश्वास कायम करने का प्रयास कर रही है। अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दे रही है लेकिन प्रत्येक रात में चोर चोर का शोर नहीं थम रहा है।
रायफल और बंदूकें भी है गरजती
पड़ोसी गांव से आगये ... आइये... यहीं थे...अभी थे की आवाजें पड़ोसी गांव को भी दहशतज़दा कर रही है। अधिक शोर होने पर जायज नाजायज असलहे भी ठांय ठांय की फायरिंग करने से भी नहीं चूक रहे हैं। लेकिन चोर चोर का शोर नहीं थम रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग कराई जा रही है। लोगों को अफवाहों से सावधान रहना चाहिए। गांव के सभी लोग बाहर निकल कर खेत हार घेरने चलदेरहे है इसकी आड़ में अराजक तत्व हकीकत में घटना कर सकते हैं इस लिए शोर होने पर अपने घरों को न छोड़ें। अनावश्यक फायर भी न करें। पुलिस को सटीक जानकारी दें।
