आशाएं कर रहीं आंदोलन की तैयारी
कर्मचारी का दर्जा दिलाने के साथ वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बगावत की राह पकड़ी है। दिल्ली में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज मुखर करने की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा की गई।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : कर्मचारी का दर्जा दिलाने के साथ वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बगावत की राह पकड़ी है। पांच सितंबर को दिल्ली में होने वाली विरोध रैली में जिले की आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगी। गुरुवार को शहर के मैनपुरी-कुरावली रोड स्थित नुमाइश परिसर में आशा कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। इसमें संघ के जिला मंत्री किशनपाल ¨सह ने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए थे, वे पूरे नहीं किए गए। बैठक में पुष्पा देवी, ममता देवी, रेखा यादव, रुपेश कुमारी, रीना, निर्मला देवी, सुशीला देवी, ममता यादव, किरन देवी, सावित्री देवी, राजुबाला, सुमन देवी, सुशीला, पुष्पा देवी आदि आशाएं मौजूद रहीं।