लापता हारिस की तलाश में पुलिस की कवायद
दस दिन पहले लापता हुए किशोर हारिस की तलाश में पुलिस ने प्रयास
मैनपुरी, जागरण संवाददाता : दस दिन पहले लापता हुए किशोर हारिस की तलाश में पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। हिरासत में लिए गए किशोर के चार दोस्त लगातार कहानी बदल रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने दन्नाहार के पास नहर में हारिस की तलाश, लेकिन कोई पता नहीं चला।
शहर के मुहल्ला गाड़ीवान निवासी हारिस (15) पुत्र शहजाद 14 अक्टूबर को लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। स्वजन ने उनके गायब होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोर की तलाश की। इस दौरान पता चला कि घटना वाले दिन हारिस अपने चार दोस्तों के साथ घूमते देखा गया था। पुलिस ने चारों नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए किशोर अलग-अलग कहानी बता रहे हैं।
एक किशोर ने बताया कि हारिस अपने परिवार से नाराज था, इसलिए भाग गया है। दूसरे दिन बताया कि हम लोग सिंहपुर नहर में नहाने गए थे तभी हारिस डूब गया था। अन्य दोनों किशोरों ने भी पुलिस को अलग-अलग कहानियां बताई हैं। पुलिस को किशोर की हत्या किए जाने की भी सूचना दी गई है। इसी के चलते पुलिस ने शनिवार को सिंहपुर नहर में किशोर को तलाश किया। इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द सही जानकारी सामने आएगी।