विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 साल पहले एक्सपायर हो चुके डायपर, वृद्धाश्रम में पहन रहे बुजुर्ग; मैनपुरी में हालत देख चौंके अधिकारी

By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 20 Nov 2026 08:01 PM (IST)

न्यायिक अधिकारियों ने मैनपुरी के वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया, जहां तीन साल पुराने एक्सपायर डायपर का इस्तेमाल होते पाया गया। अधिकारियों ने गंदगी और उपस्थिति में अनियमितताओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

मैनपुरी में वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी।

मैनपुरी में वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी।

HighLights

  1. न्यायिक अधिकारियों ने मैनपुरी वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया।

  2. गंदगी और उपस्थिति रजिस्टर में अनियमितताएं भी सामने आईं।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। नगर के दीवानी रोड पर संचालित वृद्धाश्रम का न्यायिक अधिकारियों ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संरक्षित वृद्धजन से आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। यहां उन्हें बुजुर्गों को दिए जाने तीन वर्ष पूर्व एक्सपायर हो चुके डायपर मिले। हाजिरी रजिस्टर पर वृद्धजन की उपस्थिति भी अंकित नहीं थी। न्यायिक अधिकारियों ने अधीक्षिका को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिला न्यायाधीश रूपेश रंजन के आदेश पर शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट जहेंद्रपाल सिंह, एफटीसी द्वितीय कमल सिंह और विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूतन चौहान ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों को 75 वृद्धजन आश्रित मिले।

आश्रम परिसर में गंदगी के कारण दुर्गंध आने पर न्यायिक अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त कर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने और बीमार बुजुर्गों का बेहतर इलाज कराने को कहा गया है। जानकारी करने पर सामने आया कि वृद्धजन को दिए जाने वाले डायपर की एक्सपायरी तीन वर्ष पूर्व ही हो चुकी है, उसके बाद भी उनका उपयोग हो रहा है।

उपस्थिति जांचने पर सामने आया कि संचालिका द्वारा वृद्धजन की उपस्थिति आनलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं की गई और न ही रजिस्टर में अंकित हुई। मिली कमियों को जल्द सुधारने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर संचालिका कमलेश कुमारी और प्राधिकरण के लिपिक देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।