पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भतीजे ने काटा केक
मैनपुरी जासं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बुधवार की दोपहर शौर्य पैलेस में सदर विधायक राजू यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। बाद में आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटा। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि सपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए थे भाजपा अब उन सभी को अपना बता रही है।
जासं, मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बुधवार की दोपहर शौर्य पैलेस में सदर विधायक राजू यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। बाद में आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटा। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि सपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए थे, भाजपा अब उन सभी को अपना बता रही है।
मैनपुरी में सड़कों से लेकर अस्पतालों का निर्माण कराया गया था। अब वर्तमान सरकार द्वारा यहां स्वास्थ्य सुविधाएं तक मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। रोजगार के दावे करने वाली भाजपा सरकार नौकरियां छीनकर लोगों को बेरोजगार बना रही है। द्वेष भावना के तहत काम किया जा रहा है। सदर विधायक ने कहा कि यदि सरकारी कार्यालयों में भी भ्रष्टाचार बढ़ गया है। पुलिस शिकायत करने वालों का ही शोषण करती है। कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल, सुखवीर सिंह यादव, आशुतोष यादव, डॉ. राधाकृष्ण कश्यप, नृप चौधरी, टीपी मामा, राजेश खटिक, रावल सिंह यादव, ज्योति मैसी आदि मौजूद थे। करहल में एमएलसी ने काटा केक
कस्बा करहल में एमएलसी अरविद प्रताप यादव ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अब हम सभी को 2022 की तैयारियों में जुटना होगा। इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जन संपर्क भी शुरू करें। इस मौके पर प्रदीप पाल, अजब सिंह यादव, सत्यवीर सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव, अवनीश, रामनरेश यादव आदि मौजूद थे।
देहात में भी सपाइयों ने मनाया जन्मदिन, रोपे पौधे भोगांव: सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के जन्मदिन पर स्थानीय सपाइयों ने बस स्टैंड परिसर में पौधों को रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सौरभ यादव, डॉ. आलोक सिंह शाक्य, आदित्य कठेरिया, महादीप शाक्य, राहुल राठौर, ऋषी यादव, गौरव यादव मौजूद रहे।
बरनाहल में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश का जन्म दिन मनाया। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, अनी यादव, चरन सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सिन्टू यादव, प्रियांक यादव मौजूद रहे। किशनी में प्रवेश यादव के कार्यालय पर केक काटा गया और उनके लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक ब्रजेश कठेरिया, गुड्डू यादव, हाकिम यादव मौजूद रहे। वहीं सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव के आवास पर भी केक काटकर अखिलेश के चित्र पर रोली से तिलक लगाया गया।