Move to Jagran APP

Mainpuri By Poll: अखिलेश यादव के साथ वोट डालने पहुंचीं डिंपल, रामगोपाल ने सैफई में किया मतदान, देखिए तस्वीरें

Mainpuri By Poll समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर मतदान की शुरुआत सुस्त हुई। धूप निकलने के साथ मताधिकार का प्रयोग करने लोग पहुंचे। डिंपल ने अखिलेश के साथ मत डाला।

By Abhishek SaxenaEdited By: Mon, 05 Dec 2022 04:09 PM (IST)
Mainpuri By Poll: अखिलेश यादव के साथ वोट डालने पहुंचीं डिंपल, रामगोपाल ने सैफई में किया मतदान, देखिए तस्वीरें
Mainpuri By Poll: अखिलेश के साथ वोट डालने पहुंचीं डिंपल।

मैनपुरी, जागरण टीम। उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीट मैनुपरी में सोमवार को उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। सर्द मौसम का असर मतदान पर दिखाई दिया। सुबह नौ बजे तक धीमी रफ्तार से वोट पड़े। सुबह नौ बजे तक जिले की चार विधानसभा में 5.2 प्रतिशत ही मतदान हुआ। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 5.5, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 4.4, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 4.8 और करहल विधानसभा क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

धीमी गति से शुरू हुआ मतदान

अजीतगंज के एक मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे मतदान के लिए मतदाता नहीं पहुंचे। सर्दी का असर यहां देखा गया। धूप निकलने के साथ ही यहां मतदान करने लोग आए।

करहल का एक मतदान स्थल सुबह के समय खाली दिखा

करहल क्षेत्र में सबसे अच्छी रफ्तार से मत पड़े लेकिन यहां भी ठंड का असर सुबह देखने को मिला। सुबह सात बजे के करीब यहां कम ही लोग मतदान करने आए।

जाेश में दिखीं महिलाएं, सुबह से ही पहुंचीं मतदान केंद्र

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए सुल्तानगंज के भक्तवत्सल इंटर कालेज मतदान केंद्र पर मतदान को बड़ी संख्या में पहुंचीं महिला मतदाता।

पुरुष मतदाता भी सुबह पहुंचे

सुल्तानगंज के भक्तवत्सल इंटर कालेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह दिखा। यहां सुबह से ही मतदान के लिए कतार लग गई।

प्रो रामगाेपाल ने किया मतदान

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो रामगोपाल यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सैफइ में वोट डाला। वोट डालने के बाद लोगों से मतदान करने को कहा।

तीन बजे तक 43.93 प्रतिशत हुआ मतदान

दोपहर तीन बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 43.93 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 40.1, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 42, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 42.8, करहल विधानसभा क्षेत्र में 47.23 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 47.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें;

Mainpuri By Poll: अखिलेश के परिवार के साथ भाजपा का टेस्ट है मैनपुरी उप चुनाव, 10 प्वाइंट में पढ़ें खास बातें