विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Lok Sabha Result; डिंपल का जादू बरकरार; 1996 में मुलायम सिंह बने पहले सांसद, अब तक 'सपा का किला' नहीं भेद सकी भाजपा

Published: Tue, 04 Jun 2024 02:20 PM (IST)

Mainpuri Lok Sabha Result सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पहली बार वर्ष 2009 में फिरोजाबाद लोकसभा सीट ...और पढ़ें

Mainpuri Lok Sabha Result: मैनपुरी में डिंपल यादव एक और जीत की तरफ बढ़ रही हैं।
Mainpuri Lok Sabha Result: मैनपुरी में डिंपल यादव एक और जीत की तरफ बढ़ रही हैं।

HighLights

  1. बसपा और भाजपा को जीत नसीब नहीं हो सकी है
  2. 1996 में पहली बार मुलायम सिंह बने थे सपा से सांसद

अभिषेक सक्सेना, डिजिटल डेस्क, मैनपुरी। Mainpuri Lok Sabha Result: डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत की तरफ बढ़ रही हैं। भाजपा के जयवीर सिंह उनसे काफी पीछे चल रहे हैं।

मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। अपने गढ़ में वर्चस्व कायम रखने के लिए समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव काे प्रत्याशी घोषित किया था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी डिंपल यादव को मैदान में उतारा गया था और तब उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। 18वीं लोकसभा चुनाव में भी डिंपल एक और जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं।

उप चुनाव में 2.88 लाख वोटों से जीत हासिल की थी 

मुलायम सिंह के निधन के बाद हुए उप चुनाव में भाजपा से रघुराज सिंह शाक्य प्रत्याशी थे। वह चुनाव मैनपुरी के इतिहास का सबसे जबर्दस्त प्रचार अभियान वाला चुनाव माना जाता है। सपा की ओर से पूरे सैफई परिवार के साथ प्रदेश भर के विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधि वोट मांगने उतरे थे। इसी तरह भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंकी थी। उस चुनाव में डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया था।

मैनपुरी की पहली महिला सांसद डिंपल यादव

वर्ष 2022 में उपचुनाव जीतकर डिंपल यादव मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनी थीं। उनके पहले कई चुनावों में महिला प्रत्याशी मैदान में उतरी थीं, परंतु कोई जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच सकी थी।

डिंपल यादव 157342 वोटों से आगे

डिंपल यादव सपा - 438966

जयवीर सिंह भाजपा - 281624

शिव प्रसाद यादव बसपा - 49363