सरकार ने कसा शिक्षा माफिया पर शिकंजा
जागरण, संवाददाता, मैनपुरी : विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर मिली हार के बाद भाजपा अब खामि
जागरण, संवाददाता, मैनपुरी : विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर मिली हार के बाद भाजपा अब खामियों को दूर करने में जुट गई है। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मैनपुरी पहुंचे। पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ उन्होंने बूथों की मजबूती पर भी जोर दिया।
ट्रांजिट हॉस्टल में बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार को एक वर्ष का समय होने जा रहा है। सरकार ने अपने कार्यकाल में सबसे बड़ा काम नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराकर किया है। नकल माफिया सक्रिय थे। हर साल ठेके पर नकल होती थी। ऐसे में उन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता था जो मेहनत करके पढ़ाई करते थे। सरकार की सख्ती से नकल माफिया की कमर टूट चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 36 हजार करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें बड़ी राहत दी है। हमें अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम बूथों पर अपनी पकड़ मजबूत करें। बूथ अध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों की भी यह जवाबदेही है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा पदाधिकारियों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
बैठक में आलोक गुप्ता जिलाध्यक्ष, अशोक चौहान, नरेंद्र ¨सह राठौर, शिवदत्त भदौरिया, अरिवंद तोमर, राहुल राठौर, मंजूषा चौहान, प्रेम ¨सह शाक्य, करनपाल ¨सह, अनुराग पांडेय, सौरभ दुबे, आलोक अग्निहोत्री, शेर ¨सह भदौरिया, अजयपाल ¨सह चौहान, प्रदीप ¨सह चौहान, सुमित चौहान आदि मौजूद थे।