UP में मैनपुरी फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, विधानसभा चुनाव से पहले ही काम; तीन पुल बनेंगे
मैनपुरी-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है, जिसे विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पहले शुरू ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दिसंबर में शुरू होगा मैनपुरी-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य।
विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पहले काम शुरू करने की तैयारी।
संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले सरकार एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू कराएगी। जिले में पहले पैकेज में सिक्सलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।
प्रदेश में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को बेहतर कराने के लिए योगी सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए नए लिंक एक्सप्रेसवे की कार्रवाई शुरू की है। लगभग 92 लंबे एक्सप्रेसवे को छह जिलों की भूमि पर बनाया जाएगा। सभी जिलों में 90 प्रतिशत से ऊपर भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
अब एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था यूपीडा ने टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताओं को पूरा करना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। जिले में 27 गांवों की भूमि पर 30 किमी सड़क का निर्माण पहले पैकेज में किया जाएगा।
निर्माण को लेकर होमवर्क तेज कर दिया गया है। यूपीडा लखनऊ के वरिष्ठ भू अर्जन अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने बताया कि भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भी तैयार कराया गया है।
दो नहरों व तीन नदियों पर बनेंगे बड़े पुल
जिले में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए दो नहरों पर बड़े पुल बनाए जाएंगे। कानपुर ब्रांच व ब्रेवर ब्रांच नहर पर पुलों का निर्माण होगा। जबकि अरिंद, ईशन व काली नदी पर बड़े पुल बनाने होंगे। इसके अतिरिक्त मैनपुरी-सौरिख राजमार्ग के ऊपर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। पहले पैकेज में इटावा के कुदरैल से फर्रुखाबाद के नीमकरोरी तक सड़क का निर्माण होना है।
