मैनपुरी के युवा किसान शिवम ने फूलों की खेती से बदली किस्मत, सालाना दो लाख की कर रहे कमाई
मैनपुरी के बेवर स्थित बनकिया गांव के युवा किसान शिवम ने तीन बीघा खेत में गेंदे के फूलों की खेती ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। परंपरागत खेती में बढ़ती लागत और सीमित आमदनी के बीच बेवर के गांव बनकिया निवासी युवा किसान शिवम ने खेती का तरीका बदलकर अपनी आमदनी का रास्ता तलाश लिया है।
उन्होंने परंपरागत फसलों के बजाय तीन बीघा खेत में गेंदे के फूलों की खेती शुरू की। अब खेत में खिले फूल उनकी मेहनत के साथ अच्छी कमाई की तस्वीर भी पेश कर रहे हैं। शिवम के अनुसार खेती से जुड़े सभी खर्च निकालने के बाद वह साल में करीब दो लाख रुपये की बचत कर लेते हैं।
शिवम बताते हैं कि फूलों की खेती में फसल तैयार होने के बाद बाजार में इसकी अच्छी मांग रहती है। शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों में गेंदे के फूलों की मांग बनी रहती है। इससे उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर अधिक परेशान नहीं होना पड़ता।
उन्होंने बताया कि खेत में तैयार होने वाले गेंदे के फूलों को वह कानपुर और लखनऊ की मंडियों में बिक्री के लिए भेजते हैं। मंडियों में मांग के अनुसार फूलों की बिक्री से उन्हें बेहतर कीमत मिल जाती है।
शिवम का कहना है कि फूलों की खेती में मेहनत और समय दोनों अधिक लगते हैं, लेकिन सही देखभाल और बाजार की जानकारी हो तो इससे अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- गाजीपुर में 1.21 करोड़ की लागत से बन रहा किसान कल्याण केंद्र, किसानों को मार्च 2027 में मिलेगा लाभ
यह भी पढ़ें- बिहार में मखाने की खेती से बदलेगी किसानों की किस्मत, 21 जिलों के लिए तय हुआ बड़ा लक्ष्य
