विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में दीपावली पर आतिशबाजी बनी आफत, सात बच्चों समेत 17 झुलसे

By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 09 Nov 2026 07:53 PM (IST)

दीपावली पर मैनपुरी में आतिशबाजी चलाते समय सात बच्चों सहित 17 लोग झुलस गए, जिससे कई परिवारों के लिए खुशियां ...और पढ़ें

पटाखे की आग से झुलसा बच्चा।

पटाखे की आग से झुलसा बच्चा।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। दीपावली पर खुशियों के बीच आतिशबाजी का शौक कई परिवारों के लिए परेशानी का सबब बन गया। रविवार शाम जिले में अलग-अलग स्थानों पर पटाखे चलाते समय सात बच्चों समेत 17 लोग झुलस गए। हादसों के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। स्वजन आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद 14 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया गया। एलाऊ क्षेत्र के गांव विरतिया निवासी प्रदीप कुमार का 16 वर्षीय पुत्र आयुष दीपावली त्योहार पर रविवार की रात घर के बाहर आतिशबाजी चला रहा था।

तभी दोस्त भी आकर पटाखे चलाने लगे। इस बीच किसी शरारती ने जलता हुआ पटाखा उसके पेंट की जेब में रख लिया। जिससे आयुष झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दन्नाहार के गांव रठेरा निवासी 18 वर्षीय अंशुल कुमार रात में दोस्तों संग आतिशबाजी चला रहा था। उसकी जेब में गंधक पोटाश रखा था। आतिशबाजी चिंगारी पेंट पर जा गिरी। जिससे धमाके के साथ पोटाश भी चल गया।

जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी कुचेला ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। सोमवार को स्वजन ने अंशुल को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी बृजेश का 11 वर्षीय पुत्र कृष्ण सोमवार की सुबह घर के बाहर फुलझड़ी चला रहा था। तभी वह भी किसी तरह झुलस गया।

इसके अलावा नगर के मुहल्ला शिव नगर कालोनी निवासी देवदत्त की ढाई वर्षीय पुत्री शिव्या, घिरोर के कल्होर पुवां निवासी सतेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र आयुष, नगर के आजाद नगर निवासी 10 वर्षीय अंश, मुहल्ला गाड़ीवान निवासी 11 वर्षीय किशन, पंजाबी कालोनी निवासी नौ वर्षीय शिवांग, औंछा के कस्बा ज्योंति निवासी आठ वर्षीय गगन, एलाऊ के गांव पहाड़पुर निवासी लक्ष्य झुलस गए।

कुर्रा के गांव तखरऊ निवासी संदीप, नगर के राधा रमन रोड निवासी विपिन, करहल रोड निवासी पूजा, नगला रते निवासी रामू, पंजाबी कालोनी के रहने वाले किशन, आगरा रोड निवासी पुष्पा, ताबेपुर निवासी प्रीति आतिशबाजी चलाते झुलस गईं। सभी को अलग-अलग समय में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें से आयुष, संदीप को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।