मैनपुरी से डिंपल यादव ने साधा निशाना, राम मंदिर चंदा लूटने वाले... अब मथुरा वृंदावन में कर रहे लूट की तैयारी
सपा सांसद डिंपल यादव ने अयोध्या में राम मंदिर चंदे और जमीन खरीद-फरोख्त में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा ...और पढ़ें

सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंची सांसद डिंपल यादव।
HighLights
डिंपल यादव ने भाजपा पर राम मंदिर चंदे में धांधली का आरोप लगाया।
पेपर लीक, फोन टैपिंग जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। अयोध्या में जमीनों की खरीद फरोख्त और राम मंदिर के चंदे में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमाण होने के बाद भी संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। राम मंदिर का चंदा लूटने वाले अब मथुरा वृंदावन में लूट की तैयारी कर रहे हैं। मथुरा में हुई चिंतन बैठक में भाजपा ने राधे राधे कमल खिला दे का नारा सिर्फ अपने मुरझाते कमल को बचाने के लिए दिया है।
यह बातें सपा सांसद डिंपल यादव ने बरनाहल में आयोजित सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में जानबूझ कर पेपर लीक कराए जा रहे हैं क्योंकि सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने के लिए रुपये नहीं है। चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एसआइआर के बाद भी अब वोटों की गिनती और डिलीट करने का काम चल रहा है। अब पंचायती चुनाव की मतदाता सूची से तुलना करने की बात कही जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के फोन टैपिंग पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि कि फोन टैपिंग का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं और संसद में भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है।
कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग पर जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह जीतने का चुनाव है। सपा ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनाव में गठबंधन को जीत मिलेगी।
देश की अर्थव्यवस्था को डेड बताने के बयान पर उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, करहल विधायक तेज प्रताप यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजू यादव, रामबरन सिंह आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।