श्रद्धालुओं ने की निशान साहिब की चोला सेवा
मैनपुरीजासं। गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश उत्सव पर श्रद्धालुओं ने श्री निशान साहिब की चोला सेवा की। शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में कलि तारन गुरु नानक आया गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन दरबार और गुरुमत विचार का आयोजन हुआ।
फोटो- दो और तीन-
जासं, मैनपुरी: गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश उत्सव पर श्रद्धालुओं ने श्री निशान साहिब की चोला सेवा की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। माहौल सत श्री अकाल से पुलकित होता रहा।
शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में गुरुनानक देव के 550 साला प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन दरबार और गुरुमत विचार का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं को धर्म का महत्व बताकर सेवा को प्रेरित किया गया। 29 अक्टूबर से चल रहे कार्यक्रम के दौरान सोमवार को गुरुद्वारा में श्री निशान साहिब की चोला सेवा की गई, समाज की महिलाओं का महत्व पूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन के जरिये माहौल को महका दिया। महिला श्रद्धालुओं ने गुरु नानकदेव से जुड़े भजन सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सरदार हरबंस सिंह, रविन्द्र सिंह, नरेन्द्र कालरा, अनूप सिंह, ज्ञानी अविनाश सिंह, राजेश अरोरा, मान सिंह, नाहर सिंह, जसवीर, जनक सिंह, गुरदीप सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।