Move to Jagran APP

राजीव गांधी नगर में डेंगू का कहर जारी, घर-घर बिछी चारपाइयां

मैनपुरीजासं। राजेश चंद्र का पूरा परिवार डेंगू की चपेट में है। आगरा और दूसरे जिले से प्राइवेट उपचार कराने में अब तक लगभग डेढ़ लाख रुपये का खर्च हो चुका है। लेकिन परिवार के सदस्यों को राहत नहीं है। राजीव गांधी नगर में इस तरह के घर-घर हाल हैं। लोग डेंगू बुखार की चपेट में हैं लेकिन विभागी अधिकारी मौन बने हुए हैं। विभागीय उदासीनता के चलते लोगों में आक्रोश पैदा होता जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:19 AM (IST)
राजीव गांधी नगर में डेंगू का कहर जारी, घर-घर बिछी चारपाइयां

केस एक : राजेश चंद्र का पूरा परिवार डेंगू की चपेट में है। आगरा और दूसरे जिले से प्राइवेट उपचार कराने में अब तक लगभग डेढ़ लाख रुपये का खर्च हो चुका है। लेकिन, परिवार के सदस्यों को राहत नहीं है।

loksabha election banner

केस दो : प्रेमचंद का भी पूरा परिवार डेंगू बुखार की गिरफ्त में है। लगभग 10 दिन बीत चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राहत न दिए जाने से परेशान मरीजों को आगरा में भर्ती कराना पड़ रहा है।

जासं, मैनपुरी: शहर के आगरा रोड स्थित मुहल्ला राजीव गांधी नगर डेंगू की गिरफ्त में है। लगभग 350 घरों में शायद ही कोई ऐसा मकान बाकी हो, जिसमें डेंगू बुखार के मरीज न हों। कई घरों में तो ताले लटके हुए हैं। यहां महीने भर में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अनीता पत्नी सुदेश सक्सेना, कमला पत्नी नेम सिंह और अर्पित (11) पुत्र रंजीत सिंह भी शामिल हैं। लोगों में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति जबरदस्त नाराजगी है। लोगों का कहना है कि दो नवंबर को कलक्ट्रेट में शिकायत की, लेकिन न सुनी गई। सूत्रों के अनुसार मुहल्ले में लगभग दो सैकड़ा से ज्यादा लोग बीमार पडे़ हैं।

डेंगू से ये हैं बीमार

सुभाष चंद्र की पत्नी सुमन और पुत्र नितिन, आस्था पुत्री सुशील कुमार, राजेश की पत्नी विनीता, मां प्रेमवती और पुत्र कृष्णा, राजेश चंद का पुत्र पीयूष व रितिक, बेटी पल्लवी, रामनरेश उनकी पत्नी सुशीला देवी, बेटी प्राची, पुत्र सौरभ, प्रेमचंद, उनकी पुत्री नीतू व मानवी, पत्नी शकुंतला, पुत्र अनुज, राजेश शाक्य उनका पुत्र किशन व मां शिकोहाबाद में भर्ती हैं। कश्मीर सिंह उनकी पुत्रियां शिवा व प्रिया, सीता पत्नी आशीष, आशा पत्नी सुभाष, कल्पना और नीलम पुत्री प्रमोद, विनोद कुमार दुबे, उनकी पत्नी नीलम, पुत्री दिव्या, लवी पुत्र राजू, सुमनलता पत्नी अशोक यादव उनकी बेटी पूनम, पूजा और आरती आगरा में भर्ती हैं। सोनम पुत्री जयकरण, उत्कर्ष पुत्र अश्विनी, अनुपमा पत्नी विनीत चौहान, टिकल आगरा में उपचार ले रहे हैं।

कुरावली में दो की मौत

थाना क्षेत्र के गांव नगला इमिलिया निवासी वीरेंद्र सिंह (50) डेंगू से बीमार थे। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया था। एंबुलेंस आने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं ढिबइया निवासी सुभाष चंद्र (50) भी बुखार से पीड़ित थे। जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। रात में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सेफ वार्ड में 51 पहुंची मरीजों की संख्या

जिला अस्पताल के सेफ वार्ड में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 पहुंच गई है। जबकि, बिस्तर कम होने के कारण ज्यादातर मरीज प्राइवेट अस्पतालों में जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.