Move to Jagran APP

महिला लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

औंछा क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा की महिला खेत पर जाने के बाद नहीं लौटी स्वजन ने दी तहरीर।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 03:48 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 03:48 AM (IST)
महिला लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
महिला लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

औंछा : क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा निवासी सीमा पत्नी शीशराम 17 अक्टूबर की शाम खेत पर गई थी, फिर लौटकर नहीं आई। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। शीशराम ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। (संसू)

loksabha election banner

जेबकतरे ने पार किए 50 हजार रुपये: किशनी: क्षेत्र के गांव कुतूपुर निवासी कृष्णा देवी पत्नी केदार सिंह शुक्रवार को स्टेट बैंक शाखा किशनी से नकदी निकालने आई थी। उन्होंने 50 हजार रुपये निकाल कर बैग में रख लिए। तभी जेब कतरे ने बैग को ब्लेड से चीर कर नकदी गायब कर दी। पुलिस सीसीटीवी से मामले की जांच कर रही है। (संसू)

एटीएम कार्ड बदल कर पार की नकदी: घिरोर: कस्बा के मुहल्ला कुरेशी निवासी आमिर अली शुक्रवार को एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी वहां खड़े युवक ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 83 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। (संसू)

फर्जी बैनामा कराने का लगाया आरोप: किशनी : क्षेत्र के गांव ऊंचा इस्लामाबाद निवासी संतोष कुमार तिवारी के मुताबिक कुसुमलता निवासी लुकुटपुर ने फर्जी व्यक्ति खड़ा कर उनकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। (संसू)

बालिका के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस: बेवर: क्षेत्र के गांव धर्मनेर निवासी राजेश ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी चार साल की बेटी अर्पिता लापता हो गई है। गांव के लोगों ने बताया कि अर्पिता का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया है। इस पर पुलिस की टीमें अर्पिता की तलाश में दौड़ने लगी। इसी दौरान बालिका अपने घर की छत पर सोती मिली। बालिका के सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। (संसू)

महिला सहित तीन को मारपीट कर घायल किया: करहल : क्षेत्र के गांव कर्रा जराबन निवासी निर्मला देवी को गांव के वीनेश पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए गांव के छदामी और प्रीतम को भी मारापीटा। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। (संसू)

जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हालत बिगड़ी: कुरावली : क्षेत्र के गांव कोंकदा निवासी राजपाल शुक्रवार सुबह खेत पर गए थे। तभी उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। (संसू)

युवक को मारपीट कर घायल किया: औंछा : कस्बा निवासी अजय कठेरिया शुक्रवार सुबह अपने श्वान को जंजीर में बांधकर जा रहा था। तभी कस्बा निवासी इमरान खान ने बाइक से श्वान को टक्कर मार दी। अजय ने विरोध किया तो इमरान और उसके स्वजन ने अजय को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संसू)

पुलिस ने पकड़ा मोबाइल चोर: मैनपुरी : थाना दन्नाहार के उप निरीक्षक अमित सिंह शुक्रवार तड़के गांगसी पुल पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवकों को रोकने की कोशिश की। बाइक सवार पुलिस पर फायरिग कर भागने लगे। पुलिस ने एक को पकड़ लिया, दो फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सनी निवासी ओबरा थाना करहल बताया। उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। (जासं)

डीएम-एसपी ने किया बाजार का भ्रमण: मैनपुरी : आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। शुक्रवार शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय ने बाजार की सड़कों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी। (जासं)

घिरोर मार्ग से तमंचा सहित दो गिरफ्तार किए: कुरावली : क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर जा रहे रजत कुमार निवासी गोपालपुर थाना औंछा को पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। वहीं कुरावली क्षेत्र के गांव दिवरई में अपनी मां से झगड़ा कर रहे भंवर सिंह को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। (संसू)

बरखेड़ा में विवाहिता ने खाया कीटनाशक : कुरावली : क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी अर्चना पत्नी नितिन कुमार ने शुक्रवार को कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे पारिवारिक कहासुनी बताई ज रही है। (संसू)

गांव समान में पत्नी को मारपीट कर घायल किया: किशनी : क्षेत्र के गांव समान निवासी बविता के मुताबिक उसका पति सोनू आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। शुक्रवार को सोनू ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.